scriptकोरोना का इफेक्ट : अब घरों में ऑनलाइन देखकर करेंगे पूजन-विधान | Corona effect: Now you will worship at home by looking online | Patrika News

कोरोना का इफेक्ट : अब घरों में ऑनलाइन देखकर करेंगे पूजन-विधान

locationजबलपुरPublished: Apr 04, 2020 08:54:10 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर में महावीर स्वामी प्राक्ट्योत्सव छह अप्रैल को

Coronavirus

Coronavirus

 

जबलपुर। कोरोना का असर जबलपुर में धार्मिक अनुष्ठानों पर भी पड़ रहा है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का प्राकट्य उत्सव छह अप्रैल को मनाया जाएगा। इस बार सामूहिक आयोजन नहीं होंगे, लेकिन घरों में आस्था और उत्साह पूर्वक पूजन विधान किया जाएगा। संस्कारधानी के लोगों ने पूजन विधि का प्रचार सोशल मीडिया पर शुरू कर दिया है। जबकि, संतों के शांति धारा अभिषेक को ऑनलाइन देखकर लोग पूजन विधान करेंगे। जबलपुर की दिगम्बर जैन पंचायत सभा, सकल जैन समाज एवं जैन नव युवक सभा सहित प्रमुख संगठनों के लोगों ने तीर्थंकर महावीर स्वामी का प्राकट्योत्सव मनाने की तैयारियां शुरू की है। धार्मिक चैनल पर लोग पूजन विधान घरों में देख सकेंगे। नितिन बेंटिया ने बताया कि सागर में प्रमाण सागर और राजस्थान बिजौलिया में मुनि पुंगव सुधा सागर के सान्निध्य में शांतिधारा अभिषेक को लाइव दिखाया जाएगा।
ऐसी है तैयारी
-घरों में सुबह 8 बजे जिन धर्म ध्वजारोहण, ध्वनि नाद
-ध्वनि वादन में मंत्रोच्चारण, घंटा, भजन, घंटा व थाली बजाया जाएगा
-श्रावक-श्राविकाएं संध्या आरती करेंगी, शाम 6 बजे दीपोत्सव
-घरों के द्वार पर रंगोली बनाई जाएगी।
जबलपुर शहर के सभी धार्मिक संगठनों की ओर से अपीलें जारी की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि भीड़भाड़ का हिस्सा नहीं बनें। धार्मिक अनुष्ठानों का परिपालन भी घर में रहकर किया जा सकता है। इससे कोरोना से बचा जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो