scriptये तो कोरोना का बवंडर आ गया! हाई प्रोफाइल शादी में एंट्री, दुल्हन के पिता सहित आठ संक्रमित | Corona Entry in high profile wedding | Patrika News

ये तो कोरोना का बवंडर आ गया! हाई प्रोफाइल शादी में एंट्री, दुल्हन के पिता सहित आठ संक्रमित

locationजबलपुरPublished: Jul 09, 2020 08:34:05 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर में एक अधिकारी की बेटी की शादी-पार्टी में शामिल लोगों और होटल के कनेक्शन से बढ़ सकती है संक्रमितों की चेन
 

corona

corona

जबलपुर। शहर में बाजार, बस्ती और कॉलोनी में दस्तक देने के बाद जबलपुर शहर में अब कोरोना वायरस की एंटी एक हाईप्रोफाइल विवाह समारोह में हुई है। दुल्हन के पिता सहित आठ लोग कोविड पॉजिटिव मिले हैं।कोरोना पॉजिटिव मिले नगर निगम के अपर आयुक्त के परिवार में 30 जून को विवाह समारोह था। शादी के कुछ दिन बाद अधिकारी, उनकी पत्नी, बेटे सहित परिवार के सदस्यों को सर्दी-बुखार आया। इसके बाद से अधिकारी परिवार सहित होम क्वारंटीन में थे। बुधवार को जांच रिपोर्ट आई। इसमें 61 वर्षीय अपर आयुक्त सहित परिवार की 54 वर्ष की महिला, 63 व एवं 30 वर्ष के पुरुष शामिल हैं। शादी में शामिल हुए गुप्तेश्वर में गुडलक अपार्टमेंट के सामने रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों के नमूने की जांच रिपोर्ट भी कोविड-19 पॉजिटिव आई है। शादी में शामिल कुछ मेहमान महानद्दा स्थित जिस होटल में ठहरे थे, वहां के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। होटल में लगातार आयोजन और विवाह समारोह में कई लोगों के शामिल होने से संक्रमितों की चेन बढ़ सकती है।
रिपोर्ट का था इंतजार
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम अपर आयुक्त कटंगा स्थित लक्ष्मी परिसर में रहते हैं। 30 जून को उनके घर पर आयोजित विवाह समारोह में संक्रमित मिले गुप्तेश्वर निवासी सेना के एक डॉक्टर के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए थे। अपर आयुक्त के परिवार के सदस्य तीन जुलाई को कटनी निवासी रिश्तेदार के परिवार की त्रिपुरी सुंदरी मंदिर में आयोजित विवाह समारोह में भी शामिल हुए थे। अपर आयुक्त के परिवार के विवाह समारोह की एक पार्टी महानद्दा स्थित होटल में हुई थी। इसमें कई प्रशासनिक, पुलिस, निगम अधिकारी, राजनेता सहित हाईप्रोफाइल लोग शामिल हुए थे। करीब तीन दिन से आयुक्त के परिवार के क्वारंटीन होने और कोरोना लक्षण की सम्भावना पर नमूने की जांच रिपोर्ट का इंतजार था।
शिलांग से आए थे
कोरोना संक्रमित मिले गुप्तेश्वर निवासी सेना में डॉक्टर अपने परिवार के साथ 12 दिन पहले कार से शिलांग से शहर आए थे। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद परिवार के सदस्यों में संदिग्ध लक्षण मिले। फीवर क्लीनिक में जांच कराने पर नमूने लिए गए। इसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। संक्रमितों में 55 व 49 वर्ष के पुरुष और 49 एवं 47 साल की महिलाएं शामिल हैं। महानद्दा स्थित होटल के दो कर्मचारी पूल सैम्पलिंग में पॉजिटिव मिले हैं। सूत्रों के अनुसार अनलॉक के बाद से होटल में लगातार शादी-पार्टी का आयोजन हो रहा है। नगर निगम अधिकारी में संदिग्ध लक्षण मिलने के बाद पूल सैम्पलिंग कराई गई थी। 4 जुलाई को होटल के कुछ कर्मियों के नमूने जांच के लिए पूल में भेजे गए थे। उसी में होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाले 28 और 23 वर्षीय युवक कोराना पॉजिटिव पाए गए। इन कर्मचारियों के सम्पर्क में आए लोगों और होटल में हुई पार्टियों का विवरण खंगाला जा रहा है।

एक पक्ष के लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद एहतियातन दूसरे पक्ष के लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग अपर आयुक्त के यहां विवाह समारोह में शामिल लोगों के साथ बारातियों की भी जाकनारी जुटा रहा है। हालांकि दो कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद भी बुधवार को संबंधित होटल का संचालन होता रहा। उधर, शादी में शामिल कई हाईप्रोफाइल लोग रिपोर्ट आने के बाद क्वारंटीन हो गए।

नर्मदा रोड, आदर्श नगर निवासी 57 वर्षीय पुरुष को दोबारा जांच में कोविड पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें 25 जून से बुखार था। संदिग्ध लक्षण पर 30 जून को नमूने की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। संदेह होने पर दोबारा नमूने लिए गए। इसमें कोरोना पाया गया। संक्रमित का परिवार डेयरी और होटल उद्योग से जुड़ा है। होटल करमचंद चौक के पास है। संक्रमित पाए जाने के बाद ्रअस्पताल में सम्पर्क में आए कर्मचारियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो