scriptकोरोना से पंगा लेने वाले सच्चे लोकसेवक, पूरा शहर कर रहा इनके काम को सलाम | corona fighters officers salute india, jabalpur officers best jobs | Patrika News

कोरोना से पंगा लेने वाले सच्चे लोकसेवक, पूरा शहर कर रहा इनके काम को सलाम

locationजबलपुरPublished: Apr 21, 2020 12:34:21 pm

Submitted by:

Lalit kostha

कोरोना से पंगा लेने वाले सच्चे लोकसेवक, पूरा शहर कर रहा इनके काम को सलाम
 

jabalpur.jpg

corona hotspot

जबलपुर। शहर व जिले में प्रशासन की बागडोर जिन सिविल सर्विसेज अफसरों के हवाले है, वे कोरोना संक्रमण के बीच जान जोखिम में डाल कर अपने इस कर्तव्य का निर्वहन करने में पूरी शिद्दत से डटे हैं। अलग अलग क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए 24 घण्टे काम कर रहे हैं। इन कर्मवीरों की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। सही मायनों में ये 21 अप्रैल को मनाए जाने वाले सिविल सर्विसेज डे का उद्देश्य पूरा कर इस सेवा के लिए अपने चयन को सार्थक कर रहे हैं।

बदले हालात के लिहाज से बदला काम करने का तरीका
संकट काल में लोकसेवा के वास्तविक अर्थ को चरित्रार्थ कर रहे हैं अधिकारी

 

collector.png

 

मोर्चा सम्भाले हैं कलेक्टर भरत यादव
जबलपुर कलेक्टर भरत यादव पर इस संकट की घड़ी में शहर के साथ ही जिले को सम्हालने की महती जिम्मेदारी है। इस कार्य मे वे स्वयं मैदानी स्तर पर तैनात हैं। जिले भर में जरूरतमंदों को भोजन पहुंचने की व्यवस्था, अस्पतालों की व्यवस्थाएं, क्षेत्रवार स्थिति पर लगातार नजर रखकर तत्काल समयानुकूल निर्णय लेना व उसे क्रियान्वित किया जाना, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रबंधन, सरकारी आदेशों का पालन करवाना, कानून व्यवस्था बनाये रखना जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां वे पूरी क्षमता के साथ निभा रहे हैं। उनके बेहतरीन दिग्दर्शन का ही परिणाम है कि राज्य के अन्य नगरों की तुलना में जबलपुर में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत कम हैं। स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर जिला प्रशासन की इसके लिए प्रशंसा की है।

priyank.png

सीईओ प्रियंक मिश्रा
सीइओ प्रियंक मिश्रा को कोरोना कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई। वे कंट्रोल रूम में आनेवाली प्रत्येक सूचना व शिकायत की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 24 घण्टे तत्पर रहकर वे कंट्रोल रूम से कोरोना फाइटिंग के कार्य मे लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करने के साथ स्वयं भी संक्रमित क्षेत्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कंटेन्मेंट घोषित किये गए क्षेत्रों में राहत, चिकित्सकीय व अन्य आवश्यक कार्यों की वे सतत निगरानी कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का काम भी मिश्रा के हवाले है, जिसे वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं।

 

corona1_1.jpg

एसडीएम आशीष पांडे
गोरखपुर सब डिवीजन के प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम आशीष पांडे भी सकंटकाल मे कई महत्वपूर्ण जिम्मदारियों को अंजाम दे रहे हैं। उनके जिम्मे होम कोरोंटाइन किए गए लोगों की निगरानी व प्रबन्धन का जिम्मा है। वे इन लोगों के घरों में जाकर इन्हें भोजन, राशन, दवा,दूध व अन्य आवश्यक सामग्रियां पहुंचाना सुनिश्चित करवा रहे हैं। कोरोटाइन किये गए लोगों के क्षेत्र, घर मे जाकर भी वे इन्हें समुचित सलाह देने के साथ जागरुक भी कर रहे हैं। इसके अलावा शहर में किसी की भी ओर से शिकायत या सूचना मिलने पर वे व्यक्तिगत रूप से भी लोगों के इलाको में जाकर उनकी हरसम्भव मदद कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो