scriptकोरोना का कहर : किसानों तक पहुंचा कृषि विवि | Corona's havoc: Agricultural University reaches farmers | Patrika News

कोरोना का कहर : किसानों तक पहुंचा कृषि विवि

locationजबलपुरPublished: Apr 03, 2020 09:31:02 pm

Submitted by:

shyam bihari

एडवाइजरी के माध्यम से किसानों को जागरूक करने में जुटा जबलपुर स्थिति विश्वविद्यालय
 
 

corona : पूना से आए दो जनों को स्कूल में बने क्वारेंटाइन में भेजा

corona : पूना से आए दो जनों को स्कूल में बने क्वारेंटाइन में भेजा

जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किसान भाई लॉकडाउन का पालन करने, सामाजिक कार्यक्रम व भीड़ वाले स्थानों पर नहीं जाने जैसी एडवाइजरी जबलपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय अब किसानों तक भेज जा रहा है। साथ ही खेती के सम्बंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि विवि के क्षेत्राधिकार वाले 26 जिलों में विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्यशील 21 कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से इस तरह की सलाह विवि प्रशासन दे रहा है। कुलपति डॉ. पीके बिसेन ने बताया कि सप्ताह में दो बार क्षेत्र विशेष के अनुसार जानकारी भेजी जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से एक लाख 37 हजार से अधिक किसान पंजीकृत हैं।
वॉटसऐप का भी उपयोग
वैज्ञानिक डॉ. शेखर बघेल कहते हैं कि वाट्सएप का सहारा भी लिया जा रहा है। इससे 63000 कृषकों तक जानकारी दी गई है। विवि प्रशासन का मानना है कि अन्नदाता किसान भाइयों को संक्रमण से बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है।
वीयू छात्रों को कर रहा जागरूक
जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जागरुकता अभिान चलाया जा रहा है। गुरुवार कुलपति डॉ. एसपी तिवारी के मार्गदर्शन एवं डॉ. राजेश शर्मा अधिष्ठाता एवं वैज्ञानिकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को संदेश भेजकर कोविड-19 कें संक्रमण से बचाव और सुरक्षा की जानकारी भेजी गई। छात्रों से कहा गया कि वे अपने अपरिचितों और परिवार के लोगों को भी जागरुक करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो