जबलपुर

सेना की कैंटीन में भी कोरोना का डंक, उधर कई भाजपा नेता क्वारंटीन

जबलपुर में तेजी से फैल रहा संक्रमण, पूर्व संक्रमित के परिजन और सम्पक में आए कई पॉजिटिव
 
 

जबलपुरAug 07, 2020 / 08:22 pm

shyam bihari

किशनगढ़ में मिले दस कोरोना संक्रमित

जबलपुर। लाख कोशिशों के बाद भी जबलपुर शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब कोरोना आर्मी कैंटीन तक पहुंच गया है। उधर, विधायक की पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद शहर के कई भाजपा नेता क्वारंटीन हो गए हैं। केंट स्थित कोबरा यूआरसी में तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 30, 34 और 35 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। ओमती क्षेत्र में छह और रांझी में कोरोना के फिर 3 नए मामले सामने आए है। भैंसासुर रोड में सरकार सनराइज अपार्टमेंट में पूर्व में कनाडा से आई युवती कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसी अपार्टमेंट के पेंट हाउस में रहने वाला 24 वर्षीय युवक कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा निगम कम्पाउंड-तुलाराम चौक निवासी 74 साल का वृद्ध, करमचंद चौक में सिटी कॉफी हाउस के पास रहने वाली 58 वर्ष की महिला, पुलिस लाईन-ओमती निवासी 48, 53 एवं 33 वर्ष के पुरुष की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव है। रांझी में राम नगर निवासी 58 वर्षीय पुरुष, राँझी थाना के पीछे गंगा बिल्डिंग निवासी 29 वर्षीय महिला एवं 29 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले हैं। यूजी गल्र्स हॉस्टल मेडिकल कॉलेज निवासी 23 वर्ष की युवती, नव निवेश कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष, 12 साल का बालक, 8 व 15 साल की बालिका, गुलौआ पानी की टँकी के पास शकुंतला परिसर निवासी 40 वर्षीय महिला, महावीर नगर निवासी 36 वर्षीय पुरुष, गंगा नगर निवासी 36 वर्षीय पुरुष, संजीवनी नगर निवासी 52 वर्षीय पुरुष, आकांक्षा रेसीडेंसी 20 वर्ष की युवती एवं 14 वर्ष की बालिका शामिल है।

जबलपुर शहर के ही गोरााबाजार में प्रेम भवन निवासी 30 वषी्रय पुरुष, केंट में अशोक नगर 45 वर्षीय पुरुष, सदर में पीरजी का बगीचा निवासी 40 वर्षीय महिला, सदर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइन निवासी 53 वर्षीय महिला, सिविल लाईन थाने के पीछे प्रेस्टीज टाउन निवासी 34 साल की महिला, सुखसागर वेली निवासी 40 वर्षीय पुरुष और मदर टेरेसा नगर दीनदयाल निवासी 32 वर्षीय पुरुष को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, गोरखपुर में पंसारी मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय पुरूष, आरपीएफ बैरक-मदनमहल निवासी 30 वर्षीय पुरुष, भोले कुटी-शक्ति नगर निवासी 64 वर्ष की महिला और 70 वर्षीय पुरुष, पावन भूमि बदनपुर शास्त्री नगर निवासी 39 साल की महिला एवं दुर्गा नगर रामपुर निवासी 12 वर्ष का बालक संक्रमित पाए गए हैं। एक विधायक की पत्नी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विधायक के सम्पर्क में आए शहर भाजपा के कई नेता क्वारंटीन हो गए हैं। निकट सम्पर्क में रहे भाजपा के जनप्रतिधि, पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने नमूने जांच के लिए दिए हैं। तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने गुरुवार को सोशल मीडिया में स्वयं के संक्रमित होने की जानकारी पोस्ट की है। बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत पटेल ने संदिग्ध लक्षण पर 27 जुलाई को कोरोना टेस्ट कराया था। तब रिपोर्ट निगेटिव आयीं थी। स्वास्थ्य खराब होने पर दोबारा जांच कराने पर तीन दिन पहले पॉजिटिव मिले थे। उनकी पत्नी भी संक्रमित है।

Home / Jabalpur / सेना की कैंटीन में भी कोरोना का डंक, उधर कई भाजपा नेता क्वारंटीन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.