scriptकोरोना का टीका: एक दिन में 60622 लोगों को मिला कोरोना से बचाव का ‘सुरक्षा चक्र’ | corona vaccination campaign in madhya pradesh | Patrika News

कोरोना का टीका: एक दिन में 60622 लोगों को मिला कोरोना से बचाव का ‘सुरक्षा चक्र’

locationजबलपुरPublished: Sep 18, 2021 04:19:44 pm

Submitted by:

Lalit kostha

कोरोना का टीका: एक दिन में 60622 लोगों को मिला कोरोना से बचाव का ‘सुरक्षा चक्र’

corona vaccination

corona vaccination

जबलपुर. कोरोना टीकाकरण महाभियान के तीसरे चरण में वैक्सीन लगाने से छूट गए लोगों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। जिले में लगभग हर टीकाकरण केन्द्र में लोगों की कतार लगी। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने महाभियान से जुडकऱ रेकॉर्ड बनाया। जिले में लगभग 60, 622 लोगों को कोविड- वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही कुछ दिनों से धीमी पड़ी वैक्सीनेशन प्रक्रिया को शुक्रवार को फिर से नई गति मिली है। अब वैक्सीनेशन की पहली डोज लगवाने से काफी कम लोग रह गए हैं।

372 केंद्र और मोबाइल वेन
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जिले में पौने चार सौ टीकाकरण केन्द्र बनाए थे। इसमें 155 केन्द्र शहरी क्षेत्र में थे। कम वैक्सीनेशन वाले क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल वैक्सीनेशन वैन भी दौड़ी। ये वैन सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण से वंचित और नि:शक्त जनों तक पहुंची। करीब 60 वैन ने जिले में भ्रमण कर लोगों को टीका लगाया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी पहुंचे टीकाकरण केंद्र
शहर प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा बेदी नगर स्थित टीकाकरण केन्द्र पहुंचे। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीका लगवाने रहे लोगों से बातचीत की। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शत्रुघन दाहिया भी लगातार केन्द्रों का निरीक्षण किया। लोगों को मौके पर पंजीयन और दोनों प्रकार की वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज की उपलब्धता सुनिश्चित की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो