script#Corona virus : सर्वे में अधूरी जानकारी, गम्भीर हालत में पहुंचे संक्रमित | Corona virus alert | Patrika News

#Corona virus : सर्वे में अधूरी जानकारी, गम्भीर हालत में पहुंचे संक्रमित

locationजबलपुरPublished: May 21, 2020 08:17:17 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

सर्वे के बाद भी कंटेनमेंट एरिया से गम्भीर हालत में संदिग्ध अस्पताल पहुंचे

Corona virus

Corona virus

जबलपुर। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए ज्यादा संख्या में नमूनों की जांच के बजाय सर्वे पर जोर लगाया। संक्रमितों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री और सर्वे में संदिग्धों की जांच व इलाज कर संक्रमण का फैलाव रोकने का प्रयास किया। संक्रमण का संदेह होने पर क्वारंटीन कर जांच कराई। तीन बार सर्वे के बाद भी कंटेनमेंट एरिया से गम्भीर हालत में संदिग्ध अस्पताल पहुंचे। कोरोना से अब तक दम तोडऩे वाले नौ में से आठ संक्रमित अंतिम वक्त में अस्पताल में भर्ती हुए। इसमें सात की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट मौत के बाद आई।
बाहर से आ रहे लोगों से खतरा
लॉकडाउन की लम्बी अवधि के बाद बड़ी संख्या में दूसरे शहरों और राज्यों से छात्र, नौकरीपेशा, श्रमिक शहर लौट रहे हैं। इसमें दिल्ली, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों की संख्या ज्यादा है। भोपाल, इंदौर, दिल्ली, पुणे से लौटे कुछ लोग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। संवदेनशील क्षेत्रों में संदिग्धों के नमूनों की जांच में भी संक्रमित मिल रहे हैं। घनी आबादी वाले नए क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो