scriptकोरोना से बचाव के लिए बनी रैपिड एक्शन फोर्स, 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगी | Corona Virus news | Patrika News

कोरोना से बचाव के लिए बनी रैपिड एक्शन फोर्स, 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगी

locationजबलपुरPublished: Mar 27, 2020 08:35:15 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

अत्यावश्यकसेवाएं व सुविधाएं उपलब्ध करानें के निर्देश

Corona virus

Corona virus

जबलपुर। अत्यावश्यक सेवाएं व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वार्ड स्तर पर रैपिड एक्शन टीम तैयार की गई है। इसे 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। ये टीम लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए धारा 144 का सख्ती से पालन कराएगी। वार्ड स्तर की प्रत्येक टीम में पांच अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। टीम के प्रमुख अधिकारी को इंसीडेंट कमांडर का नाम दिया गया है। उनके साथ ही सहायक इंसीडेंट कमांडर, दल प्रमुख, चिकित्सा अधिकारी, निगम कर्मचारी हैं।

रेपिड एक्शन टीम को दी हैं ये जिम्मेदारी
धारा 144 के आदेश का सख्ती से पालन कराना ठ्ठ आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं के आवागमन का पास जारी करना
ऐसे सभी लोग जिन्हें होम क्वारंटाइन में रखा गया है उनके घर की सतत निगरानी
कं ट्रोल रूम में आ रही शिकायतों को मौके पर जाकर अटेंड करने के साथ ही उनका निराकरण करना
जरूररमंदों को दवा व भोजन सामग्री की आपूर्ति
अन्य जरूरी वस्तुओं-सेवाओं का सुचारु वितरण-संचालन
कोरोना वायरस को लेकर शासन-प्रशासन की एडवाइजरी का पालन कराना।
महिलाओं-छात्राओं के हॉस्टलों की सूची तैयार
छात्राओं-महिलाओं के हॉस्टलों में व्यवस्थाओं को बेहतर कराने के साथ ही आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी। सरकारी से लेकर निजी हॉस्टल में अधीक्षक/संचालकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करना आवश्यक होगा। प्रदेश शासन के निर्देश पर शहर में संचालित 189 निजी व सरकारी हॉस्टल की सूची तैयार कर ली गई है। सभी हॉस्टल में पलंग से लेकर भोजन, पानी की व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है। चिह्नित हॉस्टल के ब्यौरा में हॉस्टल का नाम, अधीक्षक/संचालक की जानकारी, पूरा पता व सम्पर्क नम्बर है। निगम के राजस्व अधिकारी डॉ. दीपनारायण मिश्रा व उनकी टीम ने हॉस्टल की सूची तैयार की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो