scriptजबलपुर में बारिश से बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा, ज्यादा सावधान रहने की जरूरत: देखें वीडियो | coronavirus alert in jabalpur, Infection disease alert for rainfall | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर में बारिश से बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा, ज्यादा सावधान रहने की जरूरत: देखें वीडियो

जबलपुर में बारिश से बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा, ज्यादा सावधान रहने की जरूरत: देखें वीडियो

जबलपुरMar 27, 2020 / 05:10 pm

Lalit kostha

Weather report: आसमान में छाई बदरी, 35 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

Weather report: आसमान में छाई बदरी, 35 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

जबलपुर। शहर में अचानक हुई बारिश से कोरोना वायरस की संभावना को और बल मिल सकता है। शहरवासियों को अब और ज्यादा अलर्ट रहने की आवश्यकता होगी। बारिश के चलते संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। सर्दी जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ सकती है जो कि कोरोना वायरस के सॉफ्ट टारगेट बन जाएंगे। विशेषज्ञों ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने की बात कही है।

रात को हल्की बारिश के बाद ठंडी हवा के झौंकेए दोपहर में लुढक़ा पारा

बुधवार की रात को तेज हवा चलने के बाद हुई हल्की बारिश से मौसम में परिवर्तन आया है। गुुरुवार को भी आसमान में हल्के बादले मंडराते रहे। दोपहर बाद ही धूप ने कुछ देर असर दिखाया। लेकिन आसपास के क्षेत्रों में बारिश के बाद ठंडी हवा के झौंके आए। हल्की धूप और मौसम खुशनुमा बना रहा। रुक.रुक कर पहाड़ी राज्यों से सर्द और अरब सागर की ओर से नमी भरी हवा आने का मौसम में प्रभाव पड़ा। दोपहर बाद बीते कई दिनों से उछाल मार रहा पारा गुरुवार को लुढक़ा। इसमें गिरावट के साथ शाम और रात को मौसम बदल गया। रात को भी शीतल हवा चलने से हल्की गर्मी का असर कम हो गया। वहींए बुधवार की रात को शहर में हल्की बौछारे पडऩे से 0ण्5 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हुई।

 

करीब दो डिग्री की गिरावट
मौसम में परिवर्तन से पारे की चाल भी बदल गई। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आयीं है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35ण्6 डिग्री सेल्सियस था। यह घटकर गुरुवार को 33ण्7 डिग्री हो गया। सामान्य से करीब एक डिग्री नीचे बना रहा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 67 प्रतिशत और शाम को 46 प्रतिशत थीं। प्रदेश में गुरुवार को दिन में सर्वाधिक तापमान खरगौन में 41 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार की रात में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री धार में रेकॉर्ड हुआ।

Home / Jabalpur / जबलपुर में बारिश से बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा, ज्यादा सावधान रहने की जरूरत: देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो