script#coronavirus_lockdown: लॉकडाउन में बाहर निकले थे, पुलिस ने बना दिया ‘मुर्गा’- see video | #coronaviruslockdown: police ne ladkon ko murga banaya | Patrika News

#coronavirus_lockdown: लॉकडाउन में बाहर निकले थे, पुलिस ने बना दिया ‘मुर्गा’- see video

locationजबलपुरPublished: Apr 13, 2020 11:18:42 am

Submitted by:

Lalit kostha

#coronavirus_lockdown: लॉकडाउन में बाहर निकले थे, पुलिस ने बना दिया ‘मुर्गा’

murga.png

#coronavirus_lockdown

जबलपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने रविवार को कई जगह कार्रवाई की। बेवजह घूमने वालों को अस्थाई जेल पहुंचा दिया गया। कुछ को मौके पर ही उठक-बैठक लगवाते हुए सबक सिखाया। कई जगह पुलिस ने वाहनों की हवा निकाल दी। पुलिस ने रविवार को 73 लोगों को अस्थाई जेल में रखा। लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों के बहाने सुनकर पुलिस भी चकरा जाती है। रानीताल के पास दोपहर दो बजे बाइक से निकले दो युवकों ने बताया कि घर में पड़े-पड़े गैस बनने लगी थी। इस कारण निकले थे। कई लोग दवा खरीदने का बहाना, तो कुछ बैंक या राशन का बहाना सुना रहे थे। नौदरा ब्रिज, रानीताल, मदन महल, दशमेश द्वार, छोटी लाइन फाटक, गढ़ा, गुलौआ चौक, बल्देवबाग, दमोहनाका आदि चौराहे पर पूरे समय पुलिस लोगों को निकलने पर रोकती-टोकती रही।

उल्लंघन पर 73 अस्थाई जेल में निरुद्ध, शाम छह बजे तक अस्थाई जेल में रखे गए
रविवार को शहर में पुलिस ने 73 लोगों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में रखा। इन सभी को शाम छह बजे छोड़ा गया। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 188, 269, 270 और आपदा प्रबंधन एक्ट का प्रकरण दर्ज किया। अब तक पुलिस 671 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन में कार्रवाई कर चुकी है। तिलवारा पुलिस ने बड़ा पत्थर में सूरज चक्रवर्ती को 14 पाव शराब के साथ दबोचा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो