script#coronavirusoutbreak जबलपुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, दर्जनों लोगों के संपर्क में रहा रिटायर्ड अफसर | #coronavirusoutbreak: retired officer find corona positive after 17day | Patrika News

#coronavirusoutbreak जबलपुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, दर्जनों लोगों के संपर्क में रहा रिटायर्ड अफसर

locationजबलपुरPublished: Apr 09, 2020 11:01:48 am

Submitted by:

Lalit kostha

#coronavirusoutbreak जबलपुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, दर्जनों लोगों के संपर्क में रहा रिटायर्ड अफसर

corona.png

#coronavirusoutbreak जबलपुर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, दर्जनों लोगों के संपर्क में रहा रिटायर्ड अफसर

जबलपुर. शहर में बुधवार को ग्वारीघाट रोड स्थित राजुल रेसीडेंसी निवासी इंडियन ऑयल के एक रिटायर्ड सेल्स ऑफिसर को कोरोना संक्रमित पाया गया। पॉजीटिव मिले 61 वर्षीय ओए गुहा 20 मार्च को हैदराबाद से शहर लौटे थे। उसके बाद से वे होम क्वारंटाइन थे। संक्रमित की ट्रैवल हिस्ट्री का दावा सही माना जाएं तो उसमें कोरोना के लक्षण 17वें दिन नजर आए हैं। डॉक्टर भी ये मानकर चल रहे हैं कि हैदराबाद या सफर के दौरान ऑफिसर किसी संक्रमित के सम्पर्क में आया है। विक्टोरिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती गुहा के नमूने बुधवार को सुबह एनआइआरटीएच में जांच के लिए भेजे गए थे। लैब से जैसे ही संक्रमित पाए जाने की सूचना मिली प्रशासन की टीम उसके घर पहुंची। क्षेत्र को कंटेन्मेंट एरिया घोषित किया गया। एहतियातन संक्रमित के परिजनों को विक्टोरिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। रात में कलेक्टर भरत यादव ने भी संक्रमित के रहवासी क्षेत्र में जाकर कन्टेंमेंट की कार्रवाई का जायजा लिया। आसपास के लोगों को घरों में रहने के लिए कहा।

शहर में 9वां व्यक्ति संक्रमित: कई लोगों के सम्पर्क में आने की आशंका
इंडियन ऑयल के रिटायर्ड अफसर में 17 दिन बाद मिले कोरोना के लक्षण

 

coronavirus14_1.jpg

सीसीटीवी से पता लगा रहे सम्पर्क मेंं आने वाले-
संक्रमितों के 20 मार्च को लौटने के बाद उनके सम्पर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है। 27 मार्च से भंडारी अस्पताल में आने वाले मरीजों और डिस्चार्ज मरीजों की सूची तैयार की जा रही है। डॉक्टर, जांच करने वाले स्टाफ सहित सम्पर्क में आए अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। संक्रमित की पत्नी के साथ बैंक के सहकर्मियों और सम्पर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी सीसीटीवी के जरिए पहचान की जा रही है।

कलेक्टर ने जाकर लिया जायजा
मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को ठहराए गए तिलवारा रोड स्थित एक होटल में अव्यवस्था की शिकायत के बाद कलेक्टर भरत यादव निरीक्षण के लिए पहुंचे। 14 दिन तक ड्यूटी के बाद क्वारेंटाइन रह रहे डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ से मुलाकात की।

 

ratlam corona virus update news

हिस्ट्री खंगाली तो कई जानकारी सामने आई
पुलिस ने कोरोना संक्रमित की हिस्ट्री खंगाली तो कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है। संक्रमित नेवी से रिटायर होने के बाद इंडियन ऑयल में जॉब कर रहा था। पिछले वर्ष वह सेवानिवृत्त हुआ है। उसकी पत्नी विजय नगर स्थित स्टेट बैंक की कर्मी है। पत्नी लगातार बैंक जा रही थी। संक्रमित की दो बेटियां हंै, जो विदेश में रहती हैं। बेटियों के सम्पर्क में आने की संभावनाओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।

डेढ़ महीने से थी सर्दी-खांसी
स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला है कि संक्रमित को करीब डेढ़ माह से सर्दी-खांसी थी। उपचार के लिए वह गुडग़ावं, विजयवाड़ा जा चुका है। शहर आने पर वह 27 मार्च को वह भंडारी हॉस्पिटल में जांच कराने गया था। दवा लेने पर आराम नहीं मिला। बुखार व गले में तकलीफ होने पर वह दोबारा मंगलवार को अस्पताल गया। डॉक्टर ने एक्स-रे कराया। संदिग्ध लक्षण प्रतीत होने पर विक्टोरिया अस्पताल में जांच के लिए भेजा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो