#big decision : बालाघाट कलेक्टर पर हाईकोर्ट ने लगाई 25 हजार रुपए की कॉस्ट
जबलपुरPublished: Aug 31, 2023 06:46:38 pm
कोर्ट ने वेयरहाउस अधिग्रहण को ठहराया अनुचित


MP HIGH COURT
जबलपुर। हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक अग्रवाल की एकल पीठ ने बालाघाट कलेक्टर के मनमाने तरीके से वेयरहाउस अधिग्रहण को अनुचित करार दिया। कलेक्टर पर 25 हजार रुपए की कॉस्ट भी लगाई। यह राशि याचिकाकर्ता को दी जाएगी। इस निर्देश के साथ कोर्ट ने वेयरहाउस का अधिग्रहण करने का आदेश निरस्त कर दिया।