scriptCovid-19 update : कन्टेनमेंट जोन में घर-घर होगा सर्वे, हाईरिस्क व्यक्तियों की करेंगे पहचान | covid-19 update | Patrika News

Covid-19 update : कन्टेनमेंट जोन में घर-घर होगा सर्वे, हाईरिस्क व्यक्तियों की करेंगे पहचान

locationजबलपुरPublished: Jun 04, 2020 07:29:03 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

कोरोना संक्रमण रोकने प्रशासन ने बनाई रणनीति

जबलपुर। कंटेनमेंट जोन में घर-घर स्वास्थ्य सर्वे करने के साथ ही हाईरिस्क व्यक्तियों को चिह्नित करने का काम गंभीरता के साथ किया जाना चाहिए। चिन्हित हाई रिस्क व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेजा जाए। उनके सैम्पल भी लिए जाएं। यह निर्देश कलेक्टर भरत यादव ने बुधवार को नए कंटेनमेंट जोन छोटी ओमती और पुत्री शाला के भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अमले को दिए।
घर-घर की जाए जरूरी चीजों की आपूर्ति
उन्होंने कहा कि दोनों कंटेनमेंट जोन में जरुरी चीजों की आपूर्ति लोगों के घर-घर तक की जाए। इसमें कोई लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उनसे निगरानी रखी जाए। कलेक्टर ने इस मौके पर नजदीक स्थित सामुदायिक भवन और गीता भवन में क्वॉरंटीन सेंटर बनाने की बात भी कही। कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के सीईओ प्रियंक मिश्र, अपर आयुक्त राकेश अयाची, एसडीएम मनीषा वास्कले, तहसीलदार राजेश सिंह एवं क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
कंटेनमेंट क्षेत्र में नियमित करें सेनेटाइजेशन
छोटी ओमती कन्टेनमेंट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। हॉट स्पॉट इलाके में नियमित सेनेटाइजेशन किया जाए। ये निर्देश नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार ने बुधवार को कन्टेन्मेंट क्षेत्र में उप कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दिया। छोटी ओमती में एक ही परिवार के 9 संक्रमित मरीजों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। क्षेत्र में निवासरत परिवारों को आवश्यक सामग्री, पेयजल उपलब्ध कराने का पूरा ध्यान रखने निर्देशित किया। निगमायुक्त ने कहा कि सभी क्षेत्रों में सेनेटाइजर का छिड़काव होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो