scriptCovid-19 : जबलपुर के इस अस्पताल में बनेंगी सेंट्रल लैब, एक ही जगह पर होंगे टेस्ट | covid-19 update | Patrika News

Covid-19 : जबलपुर के इस अस्पताल में बनेंगी सेंट्रल लैब, एक ही जगह पर होंगे टेस्ट

locationजबलपुरPublished: Jun 26, 2020 08:32:04 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

जगह तय, कक्ष-21 बनेगा कलेक्शन सेंटर

जबलपुर। मेडिकल अस्पताल की तर्ज पर विक्टोरिया अस्पताल में भी सेंट्रल लैब बनेगी। मरीजों के ब्लड, यूरिन सहित सभी प्रकार की जांच एक ही जगह पर हो जाएगी। इसके लिए अस्पताल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग का निर्देश मिलने के बाद सेंट्रल लैब के लिए जगह तय कर ली गई है। ओपीडी बिल्ंिडग के कक्ष-21 को सेम्पल कलेक्शन सेंटर बनाने का प्रस्ताव है। इससे लगे हुए दूसरे कमरों को जोड़कर लैब की जगह तैयार की जाएगी। इन कमरों में पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी व बायोकेमेस्ट्री लैब होगी। यह कवायद मरीजों की सुविधा के साथ ही जिला अस्पताल में जांच की गुणवत्ता सुधारने के लिए की जा रही है। दो साल पहले भी इंटीग्रेटेड सेंट्रल लैब बनाने की योजना पर काम शुरू हुआ था। लेकिन योजना अधूरी रह गई थी।

विभाग से मिलेगी आधुनिक मशीनें
अस्पताल की डॉ. अमिता जैन के अनुसार सेंट्रल लैब निर्माण के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लैब में जांच के लिए उपकरण राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें काम करने वाले टेक्नीशियन अस्पताल के होंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आकर व्यवस्थाओं का जल्द जायजा लेंगे। अभी जगह को लैब के अनुरूप बनाया जा रहा है। उसके बाद आधुनिक उपकरण स्थापित होंगे। लैब के बन जाने से मरीज को ब्लड, यूरीन, हारमोन, मलेरिया सहित अन्य जांच के लिए अलग-अलग चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। एक ही बार सेंपल लेकर एक ही जगह पर उनकी हर प्रकार की जांच हो जाएगी।
राज्य सरकार की ओर से सेंट्रल लैब का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही उपकरणों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। तीन महीने के अंदर सेंट्रल लैब तैयार करने की योजना है। इससे मरीजों को जल्द ही बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध होगी।
डॉ. सीबी अरोरा, सिविल सर्जन, विक्टोरिया जिला अस्पताल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो