scriptदिल्ली के बाद अब प्रदेश के इस शहर में शुरू हुई होम आइशोलेशन की सुविधा, 38 कोरोना मरीजों का चल रहा उपचार | covid-19 update | Patrika News

दिल्ली के बाद अब प्रदेश के इस शहर में शुरू हुई होम आइशोलेशन की सुविधा, 38 कोरोना मरीजों का चल रहा उपचार

locationजबलपुरPublished: Jul 19, 2020 08:26:42 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

सामान्य लक्षण मिलने व घर में अलग रूम की सुविधा को देखने के बाद दी जा रही अनुमति
 

Corona Virus

Corona Virus

जबलपुर। शहर में 10 दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढऩे से एक्टिव बढ़कर करीब पांच गुना हो गया है। अचानक कोविड केस बढऩे से अस्पतालों पर भार बढ़ गया है। कोरोना डेडीकेटेड मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का कोविड वार्ड मरीजों से भर गया है। इधर, उपचार के खर्च में वृद्धि के बीच शहर में भी संक्रमित को होम आइसोलेशन शुरूकर दिया गया है। हाल के दिनों में मिले 38 कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को घर में ही आइसोलेट किया गया है। सामान्य लक्षण और घर में अटैच लैटबाथ के साथ संक्रमित के लिए अलग कमरा होने पर जांच के बाद सम्बंधित को होम आइसोलेशन की अनुमति दी जा रही है। इससे पूर्व सबसे पहले संजीवनी नगर में एक बिल्डर को पॉजिटिव मिलने पर होम क्वारंटीन किया गया था। कलेक्टर भरत यादव के अनुसार कुछ सुविधाओं और जांच के बाद मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
ट्रूनेट मशीन से जांच की मांग
एल्गिन अस्पताल में भर्ती संदिग्ध महिलाओं की जांच के लिए भेजे जाने वाले नमूने की रिपोर्ट देर से मिलने पर संक्रमण फैलाव का खतरा बताते हुए प्रबंधन ने नमूने की जांच ट्रूनेट मशीन से कराने की मांग की है। अस्पताल में भर्ती कुछ प्रसूता और गर्भवती को जांच में पॉजिटिव पाया जा चुका है। इसमें कुछ केस में महिला के डिस्चार्ज होकर घर जाने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ट्रूनेट मशीन से रिपोर्ट उसी दिन आ जाती है।
टीका लगने के बाद बिगड़ी तबीयत, मौत
कुंडम निवासी एक तीन माह के बच्चे की टीका लगने के बाद तबियत बिगड़ी और उपचार में देर होने से मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि आंगनवाड़ी में बच्चे को टीका लगवाने लेकर गए थे। कुटी घटी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में टीकाकरण हुआ। घर लौटने के कुछ देर बाद बच्चे को उल्टी-दस्त हुई। जांच के लिए बच्चे को कुंडम स्वास्थ्य केंद्र ले गए। भीड़ होने पर बरेला लेकर गए। वहां से विक्टोरिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। विक्टोरिया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने उपचार में लापरवाही से मौत का आरोप लगाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो