जबलपुर

डेयरी मालिक की स्कूटर लेकर चंपत हो गया नौकर, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

जबलपुरMar 22, 2018 / 08:21 pm

deepankar roy

crime The servant ran away with the owner’s scooter

जबलपुर। एक डेयरी संचालक के साथ हैरान करने वाला वाक्यां हुआ। डेयर संचालक की स्कूटर लेकर उसका नौकर चंपत हो गया। जब वह वापस नहीं लौटा, तो संचालक ने मामले की शिकात तिलवारा पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित नौकर के खिलाफ बुधवार को अमानत मंे ख्यानत का प्रकरण दर्ज किया। स्कूटर लेकर भागने वाले नौकर की पुलिस तलाश कर रही है। तिलवारा पुलिस ने जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

चाबी उठाई और भाग गया
पुलिस ने बताया कि अवधपुरी निवासी जवाहर सिंह रजक डेयरी संचालक है। उसकी डेयरी घाना नहर के पास है। जहां बरेला सालीवाड़ा निवासी दुर्गेश ठाकुर समेत कई नौकर काम करते है। आवश्यकता पडऩे पर दुर्गेश उसकी स्कूटर (एमपी 20 एसआर 7030) लेकर चला जाता था और वापस आ जाता था। लेकिन आठ मार्च को जवाहर स्कूटर की चाबी डेयरी में रखकर चला गया। मौका पाकर दुर्गेश ने चाबी उठाई और गाड़ी लेकर चंपत हो गया। जवाहर समझा कि वह वापस आ जाएगा, लेकिन वह वापस नहीं आया। जब कई दिनों तक दुर्गेश वापस नहीं आया तो जवाहर ने थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित दुर्गेश पर प्रकरण दर्ज किया।

घूमने गए थे यूपी, लौटे तो घर था खाली

इधर, विजयनगर थांनातर्गत कुछ दिन पहले चोरी की वारदात हुई। कचनार सिटी स्थित सूने मकान का चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख रुपए का सामान पार कर लिया। मामले की रिपोर्ट बुधवार को विजय नगर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि कचनार सिटी निवासी सचिन सिंह 14 मार्च को घर में ताला लगाकर सपरिवार उत्तर प्रदेश गए थे। 20 मार्च की शाम पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। वे लौटे, तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा था और अंदर से लगभग एक लाख रुपए कीमत के जेवर व नकदी गायब थी।

Home / Jabalpur / डेयरी मालिक की स्कूटर लेकर चंपत हो गया नौकर, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.