scriptvideo story: बदमाश की शव यात्रा में पहुंचे इतने लोग की लगानी पड़ी पुलिस फोर्स, खुद को थाने के सामने मार ली थी गोली | criminal suicide from gun shot fire in police station, see video | Patrika News

video story: बदमाश की शव यात्रा में पहुंचे इतने लोग की लगानी पड़ी पुलिस फोर्स, खुद को थाने के सामने मार ली थी गोली

locationजबलपुरPublished: Jun 10, 2020 01:19:25 pm

Submitted by:

Lalit kostha

बदमाश की शव यात्रा में पहुंचे इतने लोग की लगानी पड़ी पुलिस फोर्स, खुद को थाने के सामने मार ली थी गोली- देखें वीडियो

crime.jpg

criminal suicide

जबलपुर। आईजी कार्यालय की साइबर सेल द्वारा विजय नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए तीन हजार के इनामी बदमाश ने संदिग्ध हालत में सिविल लाइंस थाना गेट के पास खुद के सिर में गोली मार ली। गम्भीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सुबह हनुमानताल स्थित उसके घर शव पहुंचने से पहले ही भारी पुलिस बल के साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अधिकारी पल पल की जानकारी ले रहे हैं। वहीं कोरोना के तहत सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां लोगों ने उड़ा दी हैं। बदमाश के घर व बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं।

आईजी भगवत सिंह चौहान ने गिरफ्तारी प्रक्रिया में की गई गम्भीर लापरवाही के चलते गिरफ्तार करने वाले सायबर सेल के पांचों पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया। मामले की जांच एएसपी साउथ संजीव उईके करेंगे। सीएसपी ओमती आरडी भारद्वाज ने बताया कि बड़ी खेरमाई हनुमानताल निवासी शुभम बागरी (25) के खिलाफ फरवरी 2020 में हनुमानताल में छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज हुआ था। तब से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पिछले दिनों तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पूर्व में भी हनुमानताल थाने में उस पर हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट, मारपीट के चार प्रकरण दर्ज हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो