scriptCCTV in Jabalpur city:पुलिस की मददगार बनी ‘तीसरी आंख’, पैनी निगाहों में कैद हो रहे अपराधी | Criminals being imprisoned in CCTV in Jabalpur city | Patrika News

CCTV in Jabalpur city:पुलिस की मददगार बनी ‘तीसरी आंख’, पैनी निगाहों में कैद हो रहे अपराधी

locationजबलपुरPublished: Feb 21, 2020 11:33:11 am

Submitted by:

santosh singh

जबलपुर शहर में लगे सीसीटीवी में कैद हो रहे अपराधी, 80 दिनों में 17 मामलों का सीसीटीवी से खुलास

control.jpg

CCTV in Jabalpur city

जबलपुर. शहर में सीसीटीवी सिटी सर्विलांस योजना अंतर्गत तिराहे-चौराहे पर लगे 125 कैमरे पुलिस के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। शहर में लगने वाले जाम के अलावा एक्सीडेंट, विवाद, देररात तक शराब दुकानों के खुलने, चोरी, लूट और हत्या की वारदातों में भी सीसीटीवी से मदद मिल रही है। दिसम्बर से लेकर अब तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने 17 वारदातों का खुलासा किया। इसमें लूट, एक्सीडेंट और चोरी के अलावा ऑटो में बैग छूटना शामिल हैं।
न्यूज फैक्ट-
-125 कैमरे शहर के चौराहे-तिराहे पर लगे
-625 लगे हैं कुल कैमरे
-पुलिस कंट्रोल रूम से मॉनीटरिंग
-50 एलसीडी मॉनीटरिंग के लिए लगाए गए
-08 निगरानी के लिए लगाया गया बल
ऑटो में छूट गया था सोने का हार वाला बैग
जानकारी के अनुसार बुधवार को तस्लीम बानो नाम की महिला का एक ऑटो में बैग छूट गया था। वह रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार हुई थी। बैग में 85 हजार रुपए कीमत का सोने का हार, एक हजार रुपए नकद और मोबाइल था। पीडि़त ने कंट्रोल रूम पहुंच कर शिकायत की। यहां ऑपरेटर संगीता कतलम ने ऑटो को फॉलो किया और गोरखपुर की मदद से चालक को पकड़वा लिया। उसने बैग सही सलामत वापस कर दिया।
धोखबाज हो चुका है गिरफ्तार
इससे पूर्व 26 नवम्बर को गोहलपुर थाने में माया बाई ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। वह सब्जी लेने छोटा फुहारा गई थी। उसी दौरान एक जालसाज ने झांसा देकर उससे सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, 600 रुपए पर्स सहित लेकर भाग गया था। सीसीटीवी की मदद से उसकी पहचान हुई और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
कार चोर गिरफ्तार
29 जनवरी को टेलीग्राफ के पास से एक कार चोरी हो गई। लार्डगंज थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पदस्थ ऑपरेटर संगीता कतलम ने टेलीग्राफ, रानीताल, गोहलपुर, ब्लूम चौक लोकेशन पर लगे कैमरों को फॉलो किया। इसके बाद आरोपी भूपेंद्र सिंह राजपूत की पहचान हो सकी, जिसे लार्डगंज थाने के एसआई अभिलाष मिश्रा की मदद गिरफ्तार किया गया।

cctv.jpg
IMAGE CREDIT: patrika

इन मामलों का भी सीसीटीवी से खुलासा
दिसम्बर 2019 में
-01 दिसम्बर को रोशनी चौधरी का बैग रद्दी चौकी से स्टेशन जाते समय ऑटो 20 आर 2724 में छूट गया। बैग में 26 हजार के जेवर थे। सिविल लाइंस पुलिस ने जब्त किया।
-01 दिसम्बर को कराटे प्रतियोगिता में शामिल होने गुजरात से आए कृष्णा चौधरी व मंयक चौधरी का बैग ऑटो एमपी 20 आर 9485 में छूट गया था। इसे भी सिविल लाइंस पुलिस ने जब्त किया।
-02 दिसम्बर को मदन महल में कार ने चंचल मलैया को टक्कर मार दी थी। सीसीटीवी से कार की पहचान कर चालक को गिरफ्तार किया जा सका।
-08 दिसम्बर को आरबीएस चौहान का रेलवे से जानकीरमन मंदिर जाते समय ऑटो एमपी 20 आर 9485 में बैग छूट गया था। बेलबाग पुलिस ने बरामद किया।
-15 दिसम्बर को अनुराग सहारे का कैमरा एक युवक ने बैग से लिफ्ट कर लिया। सिविल लाइंस पुलिस की सूचना पर सीसीटीवी की मदद से आरोपी विवेक शर्मा गिरफ्तार हुआ।
-18 दिसम्बर-आशीष सोनी कटनी का ऑटो एमपी 20 आर 3218 में बैग छूटा। मदन महल पुलिस ने वापस कराया।
जनवरी 2020 में-
-05 जनवरी को सतीष कुमार साहू का शांति नगर से दीनदयाल जाते समय ऑटो एमपी 20 आर 7526 में बैग छूट गया। बैग में सोने के जेवर और नौ हजार रुपए थे। माढ़ोताल पुलिस ने जब्त किया।
-07 जनवरी को बेलबाग में एक्सीडेंट की सूचना मिली। भाग रहे बाइक एमपी 48 एमवी 7534 को सर्च कर बेलबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
-17 जनवरी को अधिवक्ता अनिकेत उपाध्याय का बैग ऑटो एमपी 20 आर 5149 में छूट गया। बैग में सोने की 12 ग्राम की चेन और कपड़े थे। सिविल लाइंस पुलिस ने बैग जब्त कराया।

-19 जनवरी को छोटे महावीर के पास एक्सीडेंट हुआ था। 22 को प्रेमलाल सेन ने सूचना दी। वाहन एमपी 20 सीडी 9402 को सर्च के बाद कोतवाली पुलिस ने जब्त किया।
-21 जनवरी को इराश खान का मोबाइल गुम हो गया था। माढ़ोताल लोकेशन पर सर्च में चौधरी बस का कंडक्टरमोबाइल उठाते दिखा। माढ़ोताल पुलिस ने जब्त किया।
-27 जनवरी को लक्ष्मी तिवारी का बैग ऑटो एमपी 20 आर 3570 में छूट गया। ओमती पुलिस ने बैग वापस कराया।
फरवरी 2020 में-
-05 फरवरी को श्रुति कनौजिया का पर्स व जरूरी दस्तावेज ऑटो 20 आर 2695 में छूट गए थे। बेलबाग पुलिस ने जब्त कराया।
-15 फरवरी को धनीराम का मोबाइल ऑटो एमपी 20 आर 4471 में छूट गया। ओमती पुलिस ने जब्त कराया।
वर्जन-
सिटी सर्विलांस रूम से कैमरों पर नजर रखी जाती है। मॉनीटरिंग के दौरान, जाम, एक्सीडेंट, विवाद, चोरी, लूट, हत्या आदि जैसी वारदातों के निर्मित होने पर तत्काल सम्बंधित थानों को सूचना दी जाती है।
प्रांजलि शुक्ला, एसपी रेडियो

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो