scriptMP CRIME नगर निगम कर्मी के गले में बदमाशों ने चाकू मारा, गंभीर: देखें वीडियो | criminals knife attack at JMC employee neck in jabalpur | Patrika News

MP CRIME नगर निगम कर्मी के गले में बदमाशों ने चाकू मारा, गंभीर: देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Feb 29, 2020 09:59:33 am

Submitted by:

Lalit kostha

सिविल लाइंस थाना अंतर्गत पुल नंबर एक के पास की घटना

knife_01.jpg

नगर निगम कर्मी को चाकू मारी

जबलपुर। सिविल लाइंस थाना अंतर्गत नंबर एक के पास नगर निगम अतिक्रमण विभाग के कर्मी पर कुछ बदमाशों ने चाकू से जानलेवा वार कर दिया। आरोपियों ने 26 फरवरी को मालगोदाम से हटाए गए अतिक्रमण की रंजिश में निगम कर्मी के गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। निगम कर्मी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

अतिक्रमण हटाने को लेकर 26 फरवरी को मालगोदाम पर हुआ था विवाद
आरोपियों में पीटर हत्याकांड का आरोपी भी शामिल

पुलिस के अनुसार रामपुर निवासी राजू रैकवार नगर निगम अतिक्रमण विभाग में कार्यरत है। एक सहयोगी के साथ शुक्रवार की रात वह पुल नंबर एक के पास बैठा था। तभी वहां मार्शल, चंदन, कंधी व श्याम नाम के युवक पहुंचे और कहासुनी करते हुए उस पर चाकू से वार कर दिया। गर्दन पर चाकू का वार लगने से राजू रैकवार मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा, इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग निकले। राजू को गंभीर हालत में पहले विक्टोरिया फिर वहां से रसल चौक स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। निगम कर्मी पर जानलेवा वार होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मी और पुलिस अमला निजी अस्पताल पहुंच गया। नगर निगम कर्मियों का आरोप है कि 26 फरवरी को उक्त आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसके बावजूद पुलिस अब तक उनको गिरफ्तार नहीं कर पाई। वारदात को लेकर नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

knife_02.jpg

यह है मामला-
26 जनवरी को नगर निगम अतिक्रमण का अमला मालगोदाम पर लगे खेला कपड़ों को हटाने की कार्रवाई करने पहुंचा था। रोड किनारे लगी श्याम व कंधी की दुकान की सामग्री की जब्ती की कार्रवाई के दौरान श्याम व कंधी आक्रोशित होकर गालीगलौज करने लगे। पीछे तरफ खडे मार्शल, चंदन, कंधी व श्याम ने कर्मचारियों और उनके वाहनों पर पथराव कर दिया था इस वारदात में नगर निगम अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी के सोनू श्रीवास, शैलेष बेहरा व शुभम को चोटें आई थी। की वजह से अतिक्रमण हटाने का कार्य रूक गया था। इस मामले में 27 फरवरी को सिविल लाइंस थाने में अतिक्रमण दल प्रभारी लक्ष्मण कोरी ने कंधी, श्याम, मार्शल, चंदन के विरूद्ध धारा 294,186,353,332,34 भादवि का प्रकरण दर्ज कराया था।
पीटर हत्याकांड में भी शामिल रहा चंदन
पुलिस के अनुसार आरोपियों में शामिल चंदन के खिलाफ पूर्व में हत्या का प्रकरण दर्ज है। चंदन और उसके गुर्गों ने जीआरपी पुलिसकर्मी के भाई पीटर की हत्या कर लाश को गटर में फेंक दिया था। बाद में गटर से उसकी हड्डियां निकली थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो