जबलपुरPublished: Nov 08, 2023 02:55:29 pm
Ashtha Awasthi
-ठगी के कई मामले सामने आने पर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जबलपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ई-चालान की कार्रवाई शुरू की तो साइबर ठगों ने इसे ठगी का जरिया बना लिया। वे फेक ई-चालान का टेक्स्ट मैसेज भेजकर लिंक के जरिए चालानी राशि जमा करने को कहते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो जाता है और अकाउंट से राशि निकाल ली जाती है। कई जगहों पर फर्जी ई चालान से ठगी के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।