scriptराशिफल 01 अक्टूबर 2019: महीने के पहले दिन 5 राशियों को मिल रहा लाभ | daily horoscope prediction: aaj ka rashifal astrology today 1 october | Patrika News

राशिफल 01 अक्टूबर 2019: महीने के पहले दिन 5 राशियों को मिल रहा लाभ

locationजबलपुरPublished: Oct 01, 2019 09:09:18 am

Submitted by:

Lalit kostha

daily horoscope prediction: राशिफल 01 अक्टूबर 2019: महीने के पहले दिन 5 राशियों को मिल रहा लाभ

horoscope,remedies for negative venus in horoscope,remedies for shukra in horoscope,horoscope in hindi,horoscope prediction,horoscope article,

horoscope,remedies for negative venus in horoscope,remedies for shukra in horoscope,horoscope in hindi,horoscope prediction,horoscope article,

मेष- परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण तनाव रहेंगे।
वृषभ- पहले अपने आप को व्यवस्थित करे। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़़ सकते है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
मिथुन- चिंता के कारण दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा।झंझटों से द ूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है।
कर्क- दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद सम्भव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा।
सिंह- अपनी संगत बदले आप का संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी।
कन्या- दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

 

8 september to 16 september 2019 weekly horoscope in hindi

तुला- संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। जोखिम भरे , कार्य टालें। वाहन, व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
वृश्चिक- जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
धनु-संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो । आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे है।
मकर- दूसरों की मजबूरी को समझे और सहयोग करे। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करे ।
कुम्भ- कोई चौकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।
मीन-व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो