script

क्षतिग्रस्त सड़क से दुर्घटना का खतरा

locationजबलपुरPublished: Oct 12, 2020 07:15:47 pm

Submitted by:

Manish garg

सुहागी कृष्णा कालोनी के निवासी परेशान

Sagar-Damoh-Jabalpur State Highway

गहरे गड्ढे दे रहे सड़क हादसों को अंजाम

जबलपुर

सुहागी स्थित कृष्णा कालोनी की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क का हिस्सा टूटकर नाली में धंस गया। सड़क के सुधार कार्य के लिए स्थानीयजन नगर निगम के सुहागी जोन कार्यालय से लेकर नगर निगम मुख्यालय तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक की सीएम हेल्प लाइन में भी गुहार लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क में आज तक सुधार कार्य नहीं कराया गया। दुर्घटना का खतरा है, लेकिन जिम्मेदार इसे नजरंदाज कर रहे हैं। जबकि क्षतिग्रस्त सड़क के कारण कृष्णा कालोनी में दुर्घटना का खतरा है।लोगों का कहना है कि यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। सुहागी कृष्णा कालोनी के निवासी परेशान है।
इस सम्बन्ध में नगर निगम सुहागी जोन के संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल का कहना है कि कृष्णा कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़क व पुलिया का निरीक्षण करके शीघ्र ही सुधार कार्य कराया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो