scriptभेड़ाघाट में धूप सेंकते दिखा खूंखार मगरमच्छ, पूरे क्षेत्र में अलर्ट | dangerous crocodile sunbathing in Bhedaghat marble rocks, alert in are | Patrika News

भेड़ाघाट में धूप सेंकते दिखा खूंखार मगरमच्छ, पूरे क्षेत्र में अलर्ट

locationजबलपुरPublished: Nov 24, 2021 08:08:49 am

Submitted by:

Lalit kostha

मगरमच्छ की पर्यटकों ने खींची तस्वीर

Dangerous crocodile in Bhedaghat

Dangerous crocodile in Bhedaghat

जबलपुर। विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल भेड़ाघाट इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। यहां की पर्यटन गतिविधियों के लिए नहीं बल्कि दुनिया के सबसे पुराने जीवों में शुमार मगरमच्छ के कारण। जी हां भेड़ाघाट में खुलेआम मगरमच्छ पहाडिय़ों पर धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। जिससे आसपास के लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए लग रही है, लेकिन पर्यटन उद्योग इसके विपरीत मंद होने लगा है।
जानकारी के अनुसार भेड़ाघाट स्थित पंचवटी के समीप मंगलवार को कुंड के पास मगरमच्छ देखा गया। वन विभाग का अमला उसे पकडऩे में नाकाम साबित हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकडऩे के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन अमले का सफलता नहीं मिल पा रही है। वहीं मगरमच्छ चट्टानों पर धूप सेंकने आ रहा है। लोगो का कहना है कि मगरमच्छ की मौजूदगी से पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित होगा। इसे जल्दी पकड़ा जाना जरूरी है। वन विभाग द्वारा मगरमच्छ को पकडऩे के लिए लोहे का पिंजड़ा रखा है।

खमरिया में मिला मगरमच्छ का बच्चा
खमरिया क्षेत्र में भी एक मगरमच्छ का बच्चा मिला है। खमरिया स्थित चर्च के पास एक मगरमच्छ का बच्चा मिला। इसे देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। जिसे सुरक्षित पकडकऱ उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।

ट्रेंडिंग वीडियो