scriptमुर्गे के चक्कर में पिजरे में फंसा खतरनाक मगरमच्छ – देखें वीडियो | Dangerous crocodile trapped in cage for chicken - watch video | Patrika News

मुर्गे के चक्कर में पिजरे में फंसा खतरनाक मगरमच्छ – देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Nov 27, 2021 01:48:42 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मुर्गे के चक्कर में पिजरे में फंसा खतरनाक मगरमच्छ – देखें वीडियो

Dangerous crocodile

Dangerous crocodile

जबलपुर। पिछले एक पखवाड़े से पर्यटकों और क्षेत्रीय लोगों के लिए दशहत का पर्याय बना खतरनाक मगरमच्छ आखिरकार शनिवार सुबह पिंजरे में कैद हो ही गया। जैसे ही लोगों को इस बात की खबर लगी वे देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच गए। वन विभाग ने सफल रेस्क्यू करते हुए उसे अपनी सुरक्षा में ले लिया और खंदारी ले गए।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया भेड़ाघाट- पंचवटी से लगे कुंड में बीते एक पखवाड़े से चकमा दे रहा मगरमच्छ आखिर कार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो ही गया। वन विभग द्वारा पिंजड़ा डाला गया था जिसमे एक मुर्गा रखा गया था। आज सुबह नाविकों ने मगरमच्छ को फंसे हुए देखा। खबर पर तत्काल वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई, ताकी मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। मगरमछ को खंदारी जलाशय में छोड़ा जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो