जबलपुर

Daredevils bike stunts डेयरडेविल्स का हैरतअंगेज कारनामा, धड़कनें रोकने वाला था हर नजारा- देखें वीडियो

आयुध निर्माणी खमरिया की स्थापना के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा

जबलपुरJan 14, 2018 / 05:54 pm

Lalit kostha

Daredevils adventure live in jabalpur

जबलपुर। देश की आयुध निर्माणियों में खमरिया जबलपुर का नाम हमेशा सर्वोच्च स्थान पर रहा है। यहां के गोला बारूद और तो दुश्मनों के दांत खट्टे करने में कभी भी पीछे नहीं रहे हैं । साथ ही यहां के कर्मचारी भी देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आते हैं। 75 सालों के इस सफ़र में इस फैक्टरी ने देश को कभी भी निराश नहीं किया। चाहे 65 का युद्ध हो या 72 का, हर युद्ध में इसके गोला-बारूद होने दुश्मनों के दांत खट्टे ही किए। ऐसे ही यादों के साथ में 75 वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें फैक्ट्री प्रबंधन के साथ कर्मचारी और उनके परिवार भी गर्व के साथ शामिल हो रहे हैं। रविवार को इसी अवसर पर सैनिकों की डेयरडेविल्स टीम ने दिल की धड़कन रोकने वाले प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया।

दिल की धड़कने बाइक के हर राउंड कम्प्लीट करने के साथ बढ़ती गई। एक राउंड और…, बस एक राउंड और… कोर टीम के ऐसे ही जोशीले संवाद जवानों में उत्साह और ऊर्जा भर रहे थे। लोगों का मन था जो अद्भुत कीर्तिमान स्थापित करने की उमंग में उड़ रहा था। सेना की कोर टीम और उनका अद्म्य साहस। जोश और गर्व से भरपूर यह नजारा आयुध निर्माणी खमरिया की स्थापना के 75 वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिखाई दिया। यहां मौजूद हर व्यक्ति बेमिसाल प्रदर्शनों का साक्षी बना।

आयुध निर्माणी खमरिया की स्थापना के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को खमरिया लेक का लोकार्पण वरिष्ठ महाप्रबंधक एके अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस लेक को बनाने का उद्देश्य जल संरक्षण और निर्माणी खमरिया की सामाजिक उद्देश्यों के निर्वहन की भावना के साथ खमरिया लेक लोकार्पित की गई ।इसके साथ ही योग केंद्र का उद्घाटन हुआ। आयोजन के दूसरे चरण में ओलंपिक ग्राउंड युवा परिषद द्वारा मलखंब का हैरतअंगेज़ प्रदर्शन किया गया। जिसका निर्देशन विनोद दुबे ने किया ।वही कैप्टन प्रवेश कुमार के नेतृत्व में डेयरडेविल्स की टीम ने कई तरह के राइड का प्रदर्शन किया। जिस में लोटस फ्लावर बैक सलूट मंकी लेडर जैसे स्टंट्स शामिल रहे।

 

Home / Jabalpur / Daredevils bike stunts डेयरडेविल्स का हैरतअंगेज कारनामा, धड़कनें रोकने वाला था हर नजारा- देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.