scriptभाजपा नगर अध्यक्ष के भाई पर जानलेवा वार | Deadly attack on BJP city president's brother | Patrika News

भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई पर जानलेवा वार

locationजबलपुरPublished: Dec 13, 2019 02:11:49 am

Submitted by:

santosh singh

Attack on city president’s brother:सात की संख्या में थे हथियारबंद हमलावर, तलवार, डंडे से किया वार, निजी अस्पताल में भर्ती

घायल सुरेंद्र सिंह

घायल सुरेंद्र सिंह

जबलपुर. भाजपा के नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के भाई सुरेंद्र सिंह ठाकुर पर बर्न कंपनी के पास गुरुवार की रात 10.30 बजे हथियारबंद बदमाशों ने तलवार, बेसवाल के डंडों से वार कर मरणासन्न कर दिया। प्रारम्भिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। हमलावरों की संख्या सात बताई जा रही है जिनमें से दो की पहचान हो गई है। घटना की खबर लगते ही बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे थे।

रात 10.30 बजे की है घटना

पुलिस के अनुसार कांचघर पुलिस लाइंस के पास रहने वाले 46 वर्षीय सुरेंद्र सिंह गुरुवार रात 10.30 बजे बर्न कम्पनी के पास से निकल रहे थे। इसी दौरान हथियार बंद लोगों ने रास्ता रोक कर विवाद करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने तलवार, बेसवाल के डंडे से वार कर दिया। खून से लथपथ होकर वह गिर गए। विवाद के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को खबर दी। उनके परिचित भी पहुंच गए और इलाज के लिए गोलबाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सिंह के हाथ व पैर में तीन फ्रेक्चर होना बताया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं की लगी भीड़

भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई पर चाकू से हमले की खबर लगने के बाद बड़ी संख्या में अस्पताल में कार्यकर्ता पहुंचे थे। एएसपी सिटी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीएसपी ओमती सहित सिविल लाइंस पुलिस की टीम को आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगाया गया है।

 अस्पताल में पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष और समर्थकों की भीड़
IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो