scriptDecember weather : दिसबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी पकड़ेगी जोर, अभी रहेगा बादलों का डेरा | December weather: cold weather increase in December 2024 | Patrika News
जबलपुर

December weather : दिसबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी पकड़ेगी जोर, अभी रहेगा बादलों का डेरा

weather update : दिसंबर के दूसरे सप्ताह से जनवरी तक कड़ाके की ठंड, शीतलहर पाला और घना कोहरा छाने का अनुमान है।

जबलपुरDec 05, 2024 / 02:04 pm

Lalit kostha

CG Weather Update
December weather : फ़ेंगल तूफान का असर कम होने लगा है। हालांकि, मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। शहर में बुधवार को तीसरे दिन भी बादलों की आवाजाही रही। इसके चलते तापमान बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन तक जबलपुर जिले में कहीं-कहीं बादल छाए रहने के आसार हैं। लेकिन, बारिश के आसार नहीं हैं। इसके बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह से जनवरी तक कड़ाके की ठंड, शीतलहर पाला और घना कोहरा छाने का अनुमान है। गुरुवार को जबलपुर का मौसम शुष्क व तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।
December weather
December weather

December weather : तापमान सामान्य से अधिक

बुधवार को हल्के बादलों के चलते रात का न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान में भी बढ़त हुई और यह 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।
December weather
December weather

December weather : फेंगल तूफान कर्नाटक के आसपास मौजूद

मौसम विभाग के अनुसार,उत्तर भारत क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। फेंगल तूफान गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर कर्नाटक के आसपास मौजूद है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की सभावना है। तूफान के प्रभाव से हवा का रुख उत्तर-पूर्वी हो गया है। इसके चलते नमी आने से बादल छाए हुए हैं और जबलपुर सभाग के जिलों में रात के तापमान में वृद्धि होने लगी है। अब मौसम में बदलाव आएगा।

Hindi News / Jabalpur / December weather : दिसबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी पकड़ेगी जोर, अभी रहेगा बादलों का डेरा

ट्रेंडिंग वीडियो