scriptडेंगू अभी कंट्रोल में नहीं, वायरल भी रुला रहा | Dengue is not under control ye | Patrika News

डेंगू अभी कंट्रोल में नहीं, वायरल भी रुला रहा

locationजबलपुरPublished: Oct 14, 2021 08:57:12 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर शहर में कई मरीज अभी भी गंभीर हालत में भर्ती

Dengue's new hot spot

Dengue’s new hot spot

जबलपुर। बारिश में पनपे मच्छरों से फैला डेंगू जबलपुर में अभी काबू में नहीं आया है। शहर में नए मरीज मिलने की गति कुछ कम जरूर हुई है। लेकिन हर दिन जांच में नए पीडि़तों का सामने आना जारी है। डेंगू के मच्छर से काटने से बीमार कई मरीज अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। प्लेटलेट्स में अचानक आने वाली गिरावट से मरीजों की सेहत बिगड़ रही है। लगातार नए मरीज मिलने से डेंगू पॉजिटिव केस की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। जिले में इस साल अभी तक सात सौ से ज्यादा डेंगू मरीज मिल चुके हैं। वायरल बुखार के मरीज भी जांच में लगातार मिल रहे हैं।
यह है स्थिति
दिन : डेंगू केस
07 अक्टूबर : 04
08 अक्टूबर : 06
10 अक्टूबर : 07
11 अक्टूबर : 04
12 अक्टूबर : 01

पर्व पर भी खाली नहीं अस्पताल
त्योहार एवं पर्व के अवसर पर अमूमन अस्पतालों से मरीजों की भीड़ छंट जाती है। वार्ड लगभग खाली हो जाते है। इस बार मौसमी बुखार के प्रकोप के चलते अभी अस्पताल भरे हुए हैं। मेडिकल, विक्टोरिया के साथ प्रमुख निजी अस्पतालों में भी मरीज हैं। डेंगू और वायरल बुखार से आ रही कमजोरी के कारण कई मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। सरकारी रेकॉर्ड से ज्यादा डेंगू पॉजिटिव मरीज निजी अस्पतालों में उपचाररत हैं। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुररिया के अनुसार डेंगू नियंत्रण में आ रहा है। रोकथाम की लगातार कार्रवाई जारी है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच मच्छरों का हमला बना हुआ है। डेंगू, चिकिनगुनिया, मलेरिया से बचाव के लिए जरूरी है कि मच्छर ना काट पाए इसके उपाय किए जाएं। इन मच्छरों का लार्वा पनपने से रोकना भी जरूरी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो