scriptDevotee Shiromani Maa Karma Jayanti and honor ceremony today | भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह आज | Patrika News

भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह आज

locationजबलपुरPublished: Mar 17, 2023 05:23:06 pm

Submitted by:

Mayank Kumar Sahu

सांसद, मेयर की उपस्थिति में होगा समारोह, शहर में होंगे विविधि कार्यक्रम

photo1679053884.jpeg

जबलपुर। भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन जिला साहू समाज द्वारा 17 मार्च को शाम 6 बजे मानस भवन राइट टाउन में किया गया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ समाज सेवियों का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा नगर अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर प्रभात साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवियों, जिले की सक्रिय सामाजिक संस्थाओं एवं प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जायेगा।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.