scriptअब कोहिनूर वापसी के लिए महारानी से कानूनी जंग की तैयारी | now Queen may be face legal challenge over Koh-i-Noor | Patrika News

अब कोहिनूर वापसी के लिए महारानी से कानूनी जंग की तैयारी

Published: Nov 09, 2015 12:14:00 pm

Submitted by:

विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरे की वापसी के लिए भारतीय व्यापारियों और कलाकारों का एक समूह ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के खिलाफ कानूनी जंग छेडऩे की तैयारी में है।

विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरे की वापसी के लिए भारतीय व्यापारियों और कलाकारों का एक समूह ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के खिलाफ कानूनी जंग छेडऩे की तैयारी में है।

इंडियन लेजर ग्रुप के सह-संस्थापक डेविड डिसूजा इस काम में कानूनी मदद के लिए फंड दे रहे हैं। उन्होंने अपने वकीलों से इस संबंध में महारानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए कहा है।

संडे टेलीग्राफ से डिसूजा ने कहा, कोहिनूर उन शिल्प कृतियों में से एक है, जिन्हें संदेहास्पद स्थितियों में भारत से लाया गया।

kohinoor

औपनिवेशीकरण ने केवल हमारे देश के लोगों से धन ही नहीं लूटा बल्कि इसकी आत्मा को भी नष्ट कर दिया।”

kohinoor

यह कानूनी कार्रवाई ऐसे समय में आगे बढ़ रही है, जब अगले सप्ताह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन आने वाले हैं, जहां वे बकिंघम पैलेस में महारानी के साथ लंच भी करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो