scriptधन प्राप्ति के विशेष योग आज, लक्ष्मी पूजा से दूर होगी कंगाली | dhan prapti ke aasan upay, Dhan Prapti ke Mantra | Patrika News

धन प्राप्ति के विशेष योग आज, लक्ष्मी पूजा से दूर होगी कंगाली

locationजबलपुरPublished: Dec 27, 2019 09:24:03 am

Submitted by:

Lalit kostha

धन प्राप्ति के विशेष योग आज, लक्ष्मी पूजा से दूर होगी कंगाली
 

laxmi_ji.png

horoscope today in hindi, zodiac prediction 22 jan 2020

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उस्मानी 29, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : शुक्ल
तिथि – प्रात: 10.17 तक नंदा तिथि प्रतिपदा उपरांत भद्रा तिथि द्वितीया रहेगी। नंदा तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जाते हैं। इस तिथि में क्रय विक्रय, गायन वादन, पशु चिकित्सा, अनाज भंडारण, जैसे कार्य अत्यंत मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं भद्रा तिथि में विवाह, व्यापारारंभ, पत्र लेखन जैसे कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
योग- रात्रि 9.39 तक धु्रव उपरांत ब्याघात योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु धु्रव योग शुभ तथा मंगलकारी है।
विशिष्ट योगर्- आज के दिन शुक्र नंदा सिद्ध योग के साथ क्रय विक्रय से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंंगलकारी रहेंगे।
करण- सूर्योदय काल से बव उपरंात बालव तदनंंतर कौलव करण का प्रवेश होगा। करण योग शुभ है।
नक्षत्र- उग्रसंज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र पूर्वाषाढ़ शाम 5.33 तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में कुंआ, बाबडी, कृषियंत्र निर्माण, अनाज भंडारण, पौधरोपण, बाग बगीचा, पत्र लेखन, जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं उत्तराषाढ़ नक्षत्र में देव स्थापन, श्रंगार, उपहार, अलंकार आभूषण जैसे कार्य शुभ तथा कल्याणकारी माने जाते हैं।

Today panchang 29 january 2019: मंगलवार को बजरंगबली करेंगे कल्याण, जानिए कब लगेगा राहु काल,कब है शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – आज प्रात: काल से पौष मास का दूसरा पक्ष शुक्ल पक्ष का प्रारंभ हुआ। आज के दिन नामकरण, प्रसूति स्नान तथा विपणि व्यापार के कार्य शुभ रहेंगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 7.30 से 10.30 लाभ तथा अमृत दोपहर 12.00 से 1.30 शुभ तथा रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज शुक्र नंदा सिद्धयोग के साथ सौम्य श्रंगार सुुभिक्ष का सुंदर योग रहेगा। भगवती लक्ष्मी की आराधना करना परम कल्याणकारी रहेगा।
चन्द्रमा : रात्रि 11.48 तक धनु राशि में उपरांत शनि प्रधान राशि मकर राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के धनु राशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का मूल नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं पश्चिम चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 10.30.00 बजे से 12.00.00 बजेे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर भू,ध,फ,ढ अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि धनु होगी, राशि स्वामी गुरु तथा जन्म रजतपाद पाया में रहेगा। रात्रि 11.48 के उपरांत जन्मे बालकों की जन्म राशि मकर तथा राशि स्वामी शनि होंगे। मितव्ययी, स्वाभिमानी, कला कौशल में निपुण, शिल्पकला में रुचि रखने वाले तथा दयालु स्वभाव के होतेे हंै, सुविधा भोगी होते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो