scriptधन प्राप्ति के बने योग, आज इनके घर आएगा पैसा ही पैसा | dhan prapti ke upay,Dhan Prapti ke Mantra | Patrika News

धन प्राप्ति के बने योग, आज इनके घर आएगा पैसा ही पैसा

locationजबलपुरPublished: Jul 04, 2019 10:06:50 am

Submitted by:

Lalit kostha

धन कोष में वृद्धि होगी

dhan prapti

dhan prapti

मेष- समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारिकजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।
वृषभ- अपने काम से संतुष्ट नहीं है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।
मिथुन- कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं।
कर्क- किसी पर भी अंधविश्वास न करें, आपके साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद-विवाद संभव।

 

dhan prapti

सिंह- आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बिमारी में पैसा लगेगा।
कन्या- सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवन साथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।
तुला- करियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी।
वृश्चिक– कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी ले फिर निर्णय करें। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।

dhan prapti

धनु- यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहे। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनने की संभावना है।
मकर- समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।
कुम्भ- जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे।
मीन- आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो