scriptखुल गई इनकी किस्मत, आज कुबेर बरसाने वाले हैं धन दौलत | dhan prapti ke upay, kuber ko prasan karne ka mantra | Patrika News

खुल गई इनकी किस्मत, आज कुबेर बरसाने वाले हैं धन दौलत

locationजबलपुरPublished: Jun 08, 2019 10:10:58 am

Submitted by:

Lalit kostha

खुल गई इनकी किस्मत, आज कुबेर बरसाने वाले हैं धन दौलत
 

Kuber

Kuber

जबलपुर। आज पांच राशियों के जातकों का भाग्य खुलने वाला है। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार इन लोगों को चाहिए कि वे धैर्य व संयम से काम लें। अतिउत्साह से नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

मेष- कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हंै। कोई है जो आपकी उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।
वृषभ- आपके अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हंै, संभलकर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।
मिथुन– मनोरंजन का समय नहीं है। अपना ध्यान कॅरियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव।
कर्क- आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

 

dhan prapti ke upay

सिंह- लेन-देन में सतर्क रहें। आज कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। दुकान, भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपड़े के व्यापरी भारी लाभ कमा सकते हैं।
कन्या- धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि आपको उन्नति प्रदान करेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुडऩे का मौका मिलेगा।
तुला- पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आपके अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें, लाभ होगा।
वृश्चिक- नए अनुबंध आज हो सकते हैं। जो भूमि आपने क्रय की है, आप को खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेनदेन आज संभलकर करें। समय श्रेष्ठ है।

dhan prapti ke upay

धनु- अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
मकर- सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि- भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
कुम्भ- दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वहीं आपको नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।
मीन- मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो