scriptपांच राशियों पर लक्ष्मी जी की नजर, मिलेगा पैसा ही पैसा- आज का राशिफल | dhanwan banne ke upay,crorepati banne ke totke | Patrika News
जबलपुर

पांच राशियों पर लक्ष्मी जी की नजर, मिलेगा पैसा ही पैसा- आज का राशिफल

राशिफल 2 अक्‍टूबर: तुला से जाते हुए चंद्रमा इन राशियों को दे रहा है लाभ

जबलपुरOct 02, 2019 / 08:59 am

Lalit kostha

laxmi ji ko manane ke totke

laxmi ji ko manane ke totke

मेष- जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं।
वृषभ- भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाय, सफल होंगे। कार्यस्थल बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेगी। स्थान बदलें।
मिथुन- परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है।
कर्क- कम तो टालना बंद करे और समय पर कार्य को करना सीखे। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने कर्ज लेना पड़ सकता है।
सिंह- सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलें। तौर-तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।
कन्या- केवल पैसा कमाने में ही न लगे, जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता से जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग हैं।

weekly_horoscope.jpg

तुला- व्यवहार बदलें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता हे। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
वृश्चिक- व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हे। पारिवारिक यात्रा के योग हे। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु- आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। अच्छा सोचे व मानसिकता बदले। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
मकर- मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
कुम्भ- अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिमेदारी को समझे। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा।
मीन- जोखिम के कार्यों से दूर रहे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं सतर्क रहें।

Home / Jabalpur / पांच राशियों पर लक्ष्मी जी की नजर, मिलेगा पैसा ही पैसा- आज का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो