scriptपांच लोगों को आज मिलेगा किस्मत का साथ, धनवान बनने में मिलेगा सहयोग | dhanwan banne ke upay with horoscope | Patrika News

पांच लोगों को आज मिलेगा किस्मत का साथ, धनवान बनने में मिलेगा सहयोग

locationजबलपुरPublished: Apr 30, 2019 10:12:03 am

Submitted by:

Lalit kostha

पांच लोगों को आज मिलेगा किस्मत का साथ, धनवान बनने में मिलेगा सहयोग
 

bhawantar

bhawantar

मेष- घर-गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडेंगे।
वृषभ- दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।
मिथुन- अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।
कर्क– दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, पर आप को लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफल होंगे।
सिंह– आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
कन्या- क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार पर ध्यान नही दे रहे हैं। समय पर संभलें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी।
तुला- अपने कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। क्रोध न करें।
वृश्चिक- व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे हैं। खुशखबरी मिलेगी।
धनु- दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
मकर- अपनी बातों से लोगो को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
कुम्भ- पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम जरूरी है। सामाजिक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग। कोई भी कार्य से पहले योजना बनाएं।
मीन- निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो