script

धनवान बनने के योग आज, इनके घर आ रहीं लक्ष्मी माता- आज का राशिफल

locationजबलपुरPublished: Sep 18, 2019 09:14:14 am

Submitted by:

Lalit kostha

today horoscope: परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा

rupee.png

today horoscope

मेष- अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें।
वृषभ- बातें कम और काम ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।
मिथुन- अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। संभल जाये। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भाग-दौड़ रहेगी ।
कर्क- अध्यन में रूचि न होने से परिवारजनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे।
सिंह- आपके विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा।
कन्या- आपकी मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य विस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

laxmi ji ko manane ke totke
IMAGE CREDIT: lali koshta

तुला- आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचे। कर्ज लेने से बचे।
वृश्चिक- नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें परीक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु- अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें। अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी।
मकर- अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मब खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है।
कुम्भ- अपने बलबूते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहे। कार्यस्थल पर व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।
मीन- व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें।

ट्रेंडिंग वीडियो