जबलपुरPublished: Nov 12, 2022 06:25:28 pm
Sanjay Umrey
श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ में कथाव्यास जया किशोरी के उद्गार
जबलपुर। संस्कारधानी में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बड्डा दादा ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ में गत दिवस कथाव्यास जयाकिशोरी ने श्रद्धालुओं को कथा वर्णन के साथ जीवन में उपयोगी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इस जगत में जिसने इंद्रियों पर नियंत्रण कर लिया। सुख-दुख पर समान भाव रख लिया। अभाव में भगवान को उलाहना मत दें। भगवन ने जो दिया, उसके लिए धन्यवाद दीजिए। सत्कर्म से अर्जित साधना से संतोष करना चाहिए।
उन्होंने जड़ भरत कथा प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जो भोला होता है, उसका भगवान होता है। यही कारण है कि जड़ भरत की रक्षा के लिए माता भद्रकाली साक्षात उपस्थित हो गईं। अपने आराध्य पर विश्वास रखिए। भगवान से नाता जोडि़ए। जिस पर प्रभु श्रीराम की कृपा होती है, उस पर सब कृपा करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि संसार को खुश करने में लगे रहोगे तो श्रीकृष्ण छूट जाएंगे। अजामिल का पतन चरित्र के पतन से हुआ, लेकिन नारायण नाम के प्रभाव ने उसे बचा लिया। कथा के पूर्व व्यासपीठ का पूजन पं. प्रमोद तिवारी, विधायक तरुण भनोत, अशोक रोहाणी, बाबू विश्वमोहन, सत्येंद्र पटेल, हिमांशु द्विवेदी, पं. पंकज तिवारी, पं. रोहित तिवारी ने किया।
गुरु के मार्गदर्शन के बिना भगवान की प्राप्ति सम्भव नहीं
सूरतलाई के फेज-3 स्थित फुटबॉल ग्राउंड में चल रही भागवत कथा में गत दिवस भागवताचार्य नरेश शास्त्री ने ध्रुव चरित्र की व्याख्या करते हुए कहा कि भगवान की प्राप्ति गुरु के मार्गदर्शन के बिना सम्भव नहीं हो सकती।
नारदजी ने दिखाया भक्ति का मार्ग-उन्होंने आगे कहा कि ध्रुव के समक्ष भगवान को प्रसन्न करने का उपाय नहीं सूझा। उस समय नारदजी ने गुरु बनकर ध्रुव को प्रभु भक्ति का मार्ग दिखाया। इस अवसर पर राजेंद्र तिवारी, रामकरण दुबे, रमाकांत तिवारी, केके गर्ग, महेश प्रसाद चौबे, रामविशाल दुबे, राजकुमार पांडे सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
जैन मंदिर के पदाधिकारियों का सम्मान
श्री पाŸवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शिवनगर में नवनिर्वाचित समिति के पदाधिकारी मुकेश ङ्क्षसघई, कमल जैन, दिलीप सम्मति, पंकज जैन कोनी, जिनेंद्र जैन, मनोज जैन मंटी, अतिशय जैन सहित सभी सदस्यों, संरक्षक मंडल एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण के बाद सम्मान किया गया। संरक्षक मंडल ने पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान किया। इस दौरान जैन पंचायत सभा के महामंत्री अनिल जैन गुड्डा, पिसनहारी मढिय़ा के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन जुग्गु, नगर की अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी, शिवनगर जैन समाज के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश ङ्क्षसघई एवं संजय रोकडिया ने किया।