scriptdiscount offers online shopping: यहां मिल रहे सबसे सस्ते ब्राडेंड प्रोडक्ट्स, मानसून 10 से 80 प्रतिशत तक के ऑफर्स | discount offers on amazon, flipkart, snapdeal and more store | Patrika News

discount offers online shopping: यहां मिल रहे सबसे सस्ते ब्राडेंड प्रोडक्ट्स, मानसून 10 से 80 प्रतिशत तक के ऑफर्स

locationजबलपुरPublished: Jul 10, 2020 04:19:56 pm

Submitted by:

Lalit kostha

यहां मिल रहे सबसे सस्ते ब्राडेंड प्रोडक्ट्स, मानसून 10 से 80 प्रतिशत तक के ऑफर्स

offer.png

mpnsoon offers

जबलपुर। girls और लेडीज को ऑनलाइन शॉपिंग क्रेजी होती हैं। इस बीच शॉपिंग चाहे ऑनलाइन हो या फिर ऑफलाइन उन्हें बस शॉपिंग का बहाना चाहिए। और बात जब डिस्काउंट की हो तो उनकी खरीदारी लंबी चलती है। यही वजह है कि सीजन वाइज लोगों को कई तरह के डिस्काउंट दिए जाते हैं। इसी तरह का डिस्काउंट और ऑफर्स इन दिनों ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में मिल रहे हैं। ऐसे में बारिश के इस मौसम में लोगों के लिए डिस्काउंट की बारिश भी हो रही है। कई शॉपिंग साइट्स में सीजन के कारण स्टॉक क्लीयरेंस सेल भी चलाई जा रही है, जिसके कारण डबल फायदा लोगों का हो रहा है।

मानसून में ऑनलाइन-ऑफलाइन बाजार में ऑफर्स की बारिश

 

अगर आपको भी है online shopping का चस्का तो रहे सतर्क, फेसरीडिंग और आर्डर के नाम पर हुए दो लोगों से 5 लाख पार

ऑनलाइन में अधिक डिस्काउंट
लॉकडाउन के लंबे समय बाद ऑनलाइन शॉपिंग का काम शुरू हुआ था। ऐसे में अब कस्टमर्स को फेसिनेट करने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग में कई तरह के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। मानसून ऑफर्स का नजारा इन दिनों शहर के साथ-साथ ऑनलाइन मार्केट में सबसे ज्यादा मिल रहा है। इसके चलते शहर के ब्रांडेड आउटलेट्स में 60 टू 80 परसेंट तक का डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं डेली डील्स और लकी कस्टमर्स के कॉन्सेप्ट के साथ भी लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स में डिस्काउंट कई कैटेगरी में मिल रहा है। यही कारण है कि शहरवासियों का अट्रैक्शन भी ऑनलाइन मोड में अधिक देखने को मिल रहा है।

 

online shopping

स्टोर 99 की अधिक डिमांड
होम डेकोर, एक्सेसरीज और किचन टूल्स की सबसे ज्यादा वैरायटीज को मानसून ऑफर्स के क्राइटेरिया के चलते स्टोर 99 की कैटेगरी में रखा गया है। इतना ही नहीं स्पेशल स्टोर में लोगों की पर्चेजिंग भी सबसे ज्यादा हो रही है। इसके साथ इस स्टोर में लोगों को मेकअप किट्स और गॉगल की रेंज मिल रही है। गल्र्स और बॉयज के साथ होममेकर्स इन स्टोर पर शॉपिंग करना पसंद कर रहे हैं।

डिस्काउंट के बजाय अंडर रेट ऑफर्स
एक्टिव मानसून ऑफर्स में ऑनलाइन शॉपिंग और ऑफलाइन ब्राडेंड स्टोर में डिस्काउंट कैटेगरी की बजाय अंडर रेट के ऑफर्स मिल रहे हैं। इसमें अंडर 199 टॉप एंड टीज, 299 कुर्ता एंड कमीज, 399 साड़ी एंड सूट्स के साथ अंडर 499 में फुटवियर और वेस्टर्न आउटफिट्स की रेंज मिल रही है। इसके साथ ही अंडर 1299 और 1599 में ब्रांडेड आउटफिट्स लोगों को डिस्काउंट प्राइज में मिल रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो