scriptफरेबी गुरु ने कहा कि पत्नी मनहूस है तो निकाल दिया घर से | Disturbed woman:ill fated,Wife removed from home with daughter | Patrika News

फरेबी गुरु ने कहा कि पत्नी मनहूस है तो निकाल दिया घर से

locationजबलपुरPublished: Oct 05, 2019 12:35:39 pm

Submitted by:

santosh singh

Disturbed woman:पीडि़त महिला बेटी को लेकर पहुंची थी एसपी कार्यालय, काउंसलिंग के दिए निर्देश

Wife and daughter out of the house

Wife and daughter out of the house

जबलपुर। एक तरफ लोग शक्ति की आराधना में तल्लीन हैं। वहीं दूसरी ओर फरेबी परिवारिक गुरु के बहकावे में आए एक व्यक्ति ने पत्नी को बेटी सहित घर से निकाल दिया। फरेबी गुरु ने पति को बहका दिया कि उसकी पत्नी मनहूस है। उसकी वजह से घर की उन्नति रुक गई है। परेशान महिला बेटी को लेकर शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची थी।
जानकारी के अनुसार दीक्षितपुरा निवासी दीपिका पाठक की शादी 2017 में आनंद कॉलोनी बल्देवबाग निवासी निखिल पाठक से हुई थी। एक बेटी भी है। सब कुछ ठीक था। कुछ दिन पहले निखिल के पारिवारिक गुरु गढ़ा निवासी सौरभ दुबे उसके घर पहुंचे। उसने निखिल को बताया कि उसकी पत्नी उसके राह की सबसे बड़ी बाधा है। उत्थान चाहिए तो पत्नी से छुटकारा पाना होगा। इसके बाद से उसके पति का व्यवहार बदल गया। एसपी ने काउंसलिंग के निर्देश दिए हैं।
दहेज में मांग रहे थे पांच लाख
शादी में आठ लाख रुपए नकद व सोने-चांदी के साथ गृहस्थी का पूरा सामान मिलने के बाद भी पति सहित ससुराल वाले पांच लाख रुपए और मांग रहे थे। पीडि़त महिला ने शुक्रवार को गोराबाजार थाने पहुंच कर दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार आजाद चौक निवासी सपना उर्फ हर्षा की शादी ऐटा (यूपी) निवासी देवेंद्र कुमार के साथ 2014 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति सहित सास पुष्पा, ससुर वीरेंद्र कम दहेज मिलने का ताना मारते हुए उसे प्रताडि़त करने लगे। वे उस पर मायके से पांच लाख रुपए और मांगने का दबाव डाल रहे थे। मना करने पर मारपीट करते थे। कुछ समय पहले पति ने उसे जबलपुर आने वाली ट्रेन में बिठा दिया था। तब से वह मायके में रह रही है।
दहेज में खराब सामान का ताना देते थे
वहीं बेलबाग थाने में ब्यौहारबाग निवासी रुचि सोनकर ने पति हिमांशु उर्फ वासू सोनकर व अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय रुचि को शादी के कुछ समय बाद से ही पति सहित देवर आशू व ससुर श्रीराम सोनकर दहेज में खराब सामान मिलने का ताना मारते हुए दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो