scriptsmart city jabalpur: घर में दीपावली की सफाई, बाहर कचरा घर बन रहा शहर | diwali 2021: 50 tons garbage coming out everyday in jabalpur | Patrika News

smart city jabalpur: घर में दीपावली की सफाई, बाहर कचरा घर बन रहा शहर

locationजबलपुरPublished: Oct 27, 2021 01:00:04 pm

Submitted by:

Lalit kostha

रोज निकल रहा 50 टन ज्यादा कचराअतिरिक्त फे रे नहीं लगा रहे कचरा वाहनजगह-जगह लग गया है ढेर

kachra

kachra

जबलपुर। घरों में दीपावली की तैयारी हो रही हैं, सफाई से लेकर रंग-रोगन व भवनों में सुधार कार्य भी जारी है। इसके कारण आम दिनों के मुकाबले ज्यादा कचरा निकल रहा है। सुबह से रात तक घरों से कचरा निकल रहा है। कचरा वाले वाहन ठसाठस भर जा रहे हैं। साइकिल रिक्शा वाहन से लेकर सभी टिपर का एक जैसा हाल है। बचे हुए कचरे का नगर के मुख्य मार्गों के किनारे से लेकर गली-मोहल्लों में जगह-जगह ढेर लग रहा है। त्योहार से पहले घरों से निकलने वाले अतिरिक्त कचरे के संग्रहण व परिवहन की नगर निगम प्रशासन ने अब तक कोई व्यवस्था नहीं की है।

अतिरिक्त फेरे नहीं
सामान्य दिनों के मुकाबले घरों से ज्यादा कचरा निकलने के बावजूद कचरा वाले वाहनों के लिए अतिरिक्त फे रे लगाने, कचरा संग्रहण के लिए अलग से सफाईकर्मियों की व्यवस्था करने जैसी कोई पहल नहीं की गई है। नगर की सफाई, कचरा संग्रहण, परिवहन की व्यवस्था अभी भी उतने ही कर्मचारी व संसाधनों के भरोसे है, जितने सामान्य दिनों में जिम्मेदारी सम्भालते हैं। हर साल दीपावली से पहले नगर में सफाई व्यवस्था की ऐसी ही स्थिति बनती है, लेकिन निगम के जिम्मेदार व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर रहे हैं।

दिवाली पर सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा कचरा निकलता है। इसे देखते हुए बाजारों के आसपास के इलाकों में कचरा परिवहन के लिए अतिरिक्त फे रे लगाए जा रहे हैं। शहर के अन्य इलाकों में भी जहां आवश्यक होगा कचरा वाले वाहनों के अतिरिक्त फे रे की व्यवस्था की जाएगी।
– भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम

kachra_01.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो