scriptdiwali -ऐसे करें साडिय़ों का यूज, सब कह उठेंगे- ओल्ड इज आलवेज गोल्ड | diwali decoration ideas for citygirls | Patrika News

diwali -ऐसे करें साडिय़ों का यूज, सब कह उठेंगे- ओल्ड इज आलवेज गोल्ड

locationजबलपुरPublished: Oct 13, 2017 09:14:21 am

Submitted by:

deepak deewan

पुरानी चीजों से बनाएं खूबसूरत साजो सामान, दीवाली की बढ़ जाएंगी खुशियां

diwali decoration ideas for citygirls

diwali decoration ideas for citygirls

जबलपुर. दीवाली पर अट्रैक्टिव दीयों और डेकोरेटिव आइटम्स से बाजार पटा हुआ है। दिवाली में हर ओर सजावट होगी। एेसे में क्यों न आप एक पहल करें, जिसमें आप दीयों, कलश और सजावटी सामानों को खुद ही बनाएं। केवल बनाएं ही नहीं, बल्कि उन लोगों को सिखाएं भी, जो महंगे साजो सामान नहीं खरीद सकते। पत्रिका के ‘ये दिवाली, खुशियों वाली’ कॉलम के तहत आप भी जुडि़ए और घर में ही बेकार पड़े सामानों से बनाएं खूबसूरत आइटम्स। दिवाली में आपके हाथों से बने साजो सामान न केवल आपको खुशी देंगे, बल्कि बेकार पड़ी चीजों का बेहतर उपयोग भी होगा। तो देर किस बात की है, आप भी जुट जाइए इसी पहल में। इससे पैसों की बचत भी होती है और खुद से बनाई गई चीजों को घर में सजाने से मन भी खुश होता है। हर ओर दीवाली की खुशहाली छा जाती है।

काम आएंगी पुरानी चीजें-
होम साइंस कॉलेज की कुछ गल्र्स ने इस दिवाली पर होममेड डेकोरेटिव और पूजन के सामान बनाने का सोचा है। दिवाली में हर घर जगमग होता है। इसी बात को ध्यान रखते हुए खूबसूरत दीपक स्टैंड बनाया है। यह स्टैंड निशा चौधरी ने बनाया है। उन्होंने बताया कि पेपर को राउंड फोल्ड करके उन्होंने यह खूबसूरत दीपक स्टेंड बनाया है। इसी तरह रंगों को इस्तेमाल कर दीयों को रंग दिया। घर की पुरानी साडि़यों के कांच, कुंदनों से इसे सजा दिया। मार्केट में यह महंगा मिलेगा, लेकिन घर में यह केवल थोड़ी सी मेहनत से तैयार हो गया।

खुद की चीजों से बढ़ती खुशी
रश्मि जैन स्कूली छात्राओं को पुरानी चीजों से डेकोरेटिव आइटम्स बनाना सिखाती हैं। इस बार भी उनका यह प्लान है। इससे पैसों की बचत भी होती है और खुद से बनाई गई चीजों को घर में सजाने से मन भी खुश होता है। हर ओर खुशहाली छा जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो