scriptमप्र में दिवाली पर नहीं मिलेगी बिजली, बंद हो गया उत्पादन! | diwali par ghar kaise sajaye | Patrika News

मप्र में दिवाली पर नहीं मिलेगी बिजली, बंद हो गया उत्पादन!

locationजबलपुरPublished: Oct 22, 2018 01:43:38 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मप्र में दिवाली पर नहीं मिलेगी बिजली, बंद हो गया उत्पादन!

diwali par ghar kaise sajaye

diwali par ghar kaise sajaye

जबलपुर. बारिश थमने के साथ ही जल विद्युत गृहों से बिजली उत्पादन के ग्राफ में कमी आने लगी है। इसके पीछे का प्रमुख कारण बांधों का जल स्तर है। प्रदेश के कुछ बांधों में जल स्तर सामान्य हैं, वहीं कहीं-कहीं थोड़ा कम हो गया है। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की वेबसाइट के अनुसार तीन विद्युत गृहों में उत्पादन शून्य है, जबकि कुछ में मांग के अनुरूप उत्पादन किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि दीवाली पर ज्यादा मांग के चलते कुछ क्षेत्रों में अंधियारा हो सकता है। हालांकि ऐसी संभावना अभी कम ही नजर आ रही है।

news facts

बारिश का मौसम निकलने के बाद जल प्रवाह और मांग के अनुरूप हो रहा उत्पादन
तीन जल विद्युत गृह बंद, बाकी में रुक-रुक कर हो रहा उत्पादन
कब कितनी मिल रही बिजली- जल विद्युत गृहों से गत रात 12 बजे से सवा दो बजे उत्पादन किया गया। सबसे कम उत्पादन रात सवा दो बजे से सुबह पांच बजे तक हुआ। इस दौरान विद्युत गृहों से 40.13 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हुआ। जबकि सर्वाधिक बिजली उत्पादन सुबह छह बजे से सुबह नौ बजे तक हुआ। इस दौरान उत्पादन का आंकड़ा 318.83 मेगावॉट तक पहुंच गया।

जल विद्युत गृह और उनमें उत्पादन की स्थिति
यूनिट कब से कब तक हुआ उत्पादन
गांधीसागर नहीं हुआ उत्पादन
मडीखेडा नहीं हुआ उत्पादन
राजघाट नहीं हुआ उत्पादन

पेंच-मीटर रात 12 बजे से दूसरी रात 12 तक
टोंस बाणसागर 1 सुबह छह से नौ बजे तक, शाम छह से नौ बजे तक
बाणसागर,सिलपरा 2 सुबह छह से नौ बजे तक, शाम छह से नौ बजे तक
बाणसागर, देवलोंद 3 रात 12 बजे से दूसरी रात 12 तक
बाणसागर झिन्ना 4 रात 12 बजे से दूसरी रात 12 तक
बिरसिंहपुर सुबह छह बजे से सुबह नौ बजे तक
बरगी-मीटर रात 12 बजे से दो बजे तक, सुबह पांच बजे से सवा नौ बजे तक,
शाम पौने छह से रात आठ तक, रात पौने दस से रात 12 तक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो