scriptदीपावली 2018: यहां मिल रहे सबसे सस्ते गहने, बर्तन और कपड़े, मची लूट | diwali shopping cheapest gold jewellery, bikes and more in mp | Patrika News

दीपावली 2018: यहां मिल रहे सबसे सस्ते गहने, बर्तन और कपड़े, मची लूट

locationजबलपुरPublished: Nov 05, 2018 10:40:14 am

Submitted by:

Lalit kostha

दीपावली 2018: यहां मिल रहे सबसे सस्ते गहने, बर्तन और कपड़े, मची लूट
 

Dhanteras 2018

diwali shopping cheapest gold jewellery, bikes and more in mp

जबलपुर. पांच दिनी दीपोत्सव पर्व की धूम आज से बाजारों में नजर आने लगेगी। कुबेर पूजन के लिए लोग सोमवार को खरीदारी करेंगे। बाजार भी धनतेरस के लिए तैयार हैं। ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक और बर्तन दुकानों में नए उत्पाद मंगाए गए हैं। विष्णुप्रिया लक्ष्मी, भगवान गणेश की प्रतिमा, लाई, बताशों, डिजाइनर दीयों और सजावटी सामग्री से बाजार अटा हुआ है। धनतेरस पर अधिक खरीदी होने से कारोबारियों को भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। कारोबारियों के अनुसार धनतेरस पर प्रमुख बाजारों में 140 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है। दीपावली से पहले धनतेरस पर खरीदी को शुभ माना जाता है। इसलिए सभी कुछ न कुछ जरूर खरीदते हैं। रविवार को भी प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में काफी चहल-पहल रही। इस बार महीने की शुरुआत में त्योहार पडऩे और शासकीय कर्मचारियों को बोनस मिलने से कारोबारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

news facts

धनतेरस आज : प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में 140 करोड़ की बिक्री का अनुमान
बाजारों में होगी धनवर्षा, चमकेगा कारोबार

 

diwali shopping, cheapest </figure> gold jewellery , bikes and more in mp, Gold Jewellery, <a  href=Diwali Offer , Diwali Special Diamond Gold Jewellery” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/02/shopping_3672414-m.jpg”>
IMAGE CREDIT: lali koshta

सराफा
सराफा कारोबारी जमकर ग्राहकी की उम्मीद कर रहे हैं। कई लोगों ने पहले से बुकिंग की है। वे भी धनतेरस पर जेवरों की डिलेवरी लेंगे। ज्वेलरी शॉप में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही भगवान गणेश और धन की देवी लक्ष्मी की चांदी से बनी मूर्तियों की भी खरीदारी होगी। माना जा रहा है कि धनतेरस पर 30 से 40 करोड़ रुपए का कारोबार होगा।

इलेक्ट्रॉनिक
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में होम एप्लाइंसेस और टीवी की जोदार मांग है। इस बार बाजार में हर कम्पनी ने मॉडर्न टीवी उतारे हैं। विभिन्न तकनीक वाले वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेव और होम थिएटर भी बाजार में उपलब्ध हैं। कारोबारी राजपाल बजाज के अनुसार, फाइनेंस कम्पनियों के सक्रिय होने से 8-10 करोड़ के बीच कारोबार का अनुमान है।

ऑटोमोबाइल
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी कारोबार बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है। जानकारों के अनुसार सभी कम्पनियों की 400 से ज्यादा कारों की बिक्री का अनुमान है। रविवार को भी 50 कारों की बिक्री हुई। इसी तरह दोपहिया वाहनों में मोटरसाइकिल और स्कूटर की भी अच्छी मांग है। धनतेरस पर करीब 3 हजार वाहनों की डिलेवरी हो सकती है।

कपड़ा
त्योहार पर पैंट-शर्ट, कुर्ता पायजामा, साड़ी और सलवार सूट का मार्केट भी उफान पर है। पिछले एक सप्ताह से कपड़ा बाजार में ग्राहकी तेज है। लोग दीपावली पर नए परिधान पहनते हैं, इसिलए शहर के लगभग हर छोटे-बड़े शोरूम में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। ऑनलाइन बाजार से भी शहर में बड़ी संख्या में कपडों की डिलेवरी आ रही हैं।

प्रॉपर्टी
प्रॉपर्टी मार्केट भी अच्छी स्थिति में हैं। पुष्य नक्षत्र की तरह धनतेरस पर भी बड़ी संख्या में लोग मकान और प्लॉट की खरीदी और रजिस्ट्री कराते हैं। हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े जानकारों के अनुसार, रियल इस्टेट में वास्तविक ग्राहकों के खरीदी करने से तेजी बनी हुई है। धनतरेस पर कारोबार 30 से 40 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो