scriptदिवाली पर दिल्ली-मुंबई से जबलपुर आने वालों के लिए अच्छी खबर, शुरू हुई कई नई फ्लाइट्स | diwali special flights spicejet indigo starts new flights to jabalpur | Patrika News

दिवाली पर दिल्ली-मुंबई से जबलपुर आने वालों के लिए अच्छी खबर, शुरू हुई कई नई फ्लाइट्स

locationजबलपुरPublished: Oct 20, 2019 12:59:09 am

Submitted by:

abhishek dixit

विमान कम्पनियां दे रहीं कनेक्टिंग फ्लाइट्स की सुविधा

flight.jpg

airport,indigo,diwali special,SpiceJet,SpiceJet flights,IndiGo plane,Diwali special train,patrika diwali special,

जबलपुर. दीपावली पर दिल्ली और मुम्बई से जबलपुर आने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। इस फेस्टिव सीजन में दिल्ली से 120 और मुम्बई से 43 विमान यात्रियों को जबलपुर पहुंचाएंगे। दरअसल, दीपावली पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और मुम्बई से शहर आएंगे। यात्रियों की सुवधिा को देखते हुए विमान कंपनियों ने यह निर्णय किया है। हालांकि ये सभी कनेक्टिंग फ्लाइट्स हैं। इनमें हवाई यात्रा करने पर फ्लायर्स को दो या तीन स्टॉप पर रुकना पड़ेगा। दीपावली के चलते विमान कम्पनियों ने छोटे रूट से विमानों को हटाकर बड़े रूट पर संचालित करने का निर्णय किया है। ऐसे में छोटे रूट के यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट चलाई जा रही है। दीपावली पर अहमदाबाद-जबलपुर-अहमदाबाद फ्लाइट का संचालन नहीं होगा। इस दिन जबलपुर से अहमदाबाद जाने के लिए 17 और वहां से जबलपुर आने के लिए 36 कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी।

Read Also : दीपावली और छठ पर रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात, इन ट्रेनों में मिलेगी कन्फर्म सीट्स

किसी का एक, तो किसी के तीन स्टॉप
कनेक्टिंग विमान से सफर करने वाले हवाई यात्रियों को दो से तीन स्टॉप लेने पड़ सकते हैं। इस दौरान उन्हें विमान बदलने के साथ ही नए सिरे से बोर्डिंग करनी होगी। कनेक्टिंग फ्लाइट्स से शहर आने वालों को आठ से 25 घंटे लग सकते हैं।

सभी रूट्स पर बढऩे लगा फेयर
दीपावली के चलते सभी रूट्स पर किराया बढऩे लगा है। कोलकाता-जबलपुर का किराया सबसे कम है। हैदराबाद से जबलपुर की यात्रा भी सस्ती है, लेकिन दिल्ली और मुम्बई का फेयर आसमान छू रहा है।

खास-खास
– दीपावली पर जबलपुर-अहमदाबाद-जबलपुर फ्लाइट रद्द रहेगी
– दीपावली पर हैदराबाद और मुम्बई जाना होगा सस्ता
– दीपावली के दूसरे दिन हैदराबाद से आना और 26 अक्टूबर को मुंबई जाना सस्ता

रूट : तारीख/फ्लाइट : तारीख/फ्लाइट : तारीख/फ्लाइट
जबलपुर से दिल्ली : 26/2 : 27/02 : 28/03
दिल्ली से जबलपुर : 26/05 : 27/120 : 28/05
जबलपुर से मुम्बई : 26/26: 27/02 : 28/03
मुम्बई से जबलपुर : 26/39: 27/43 : 28/38
जबलपुर से हैदराबाद : 26/30 : 27/02 : 28/02
हैदराबाद से जबलपुर : 26/5 : 27/05 : 28/05
जबलपुर से अहमदाबाद : 26/01 : 27/36 : 28/02
अहमदाबाद से जबलपुर : 26/09 : 27/17 : 28/12
जबलपुर से कोलकाता : 26/1 : 27/00 : 28/00
कोलकाता से जबलपुर : 26/3 : 27/03 : 28/03

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो