बाबा साहब के सामने युवाओं की शपथ, हर हाल में बदलेंगे देश की तकदीर तश्वीर- देखें वीडियो
बाबा साहब के सामने युवाओं की शपथ, हर हाल में बदलेंगे देश की तकदीर- देखें वीडियो

जबलपुर। बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में विविध आयोजन हुए। सुबह से शाम तक पुष्पांजलि अर्पित करने वालों का प्रतिमा स्थल पर मेला लगा रहा है। लेकिन इसी बीच कुछ युवा शाम को शांति प्रतिमा स्थल पहुंचे और उन्होंने सर्वप्रथम प्रतिमा स्थल पर पड़ा कचरा साफ किया। फिर बाबा साहब को पुष्पअर्पित कर संकल्प किया कि वे देश के सामाजिक समरसता को बिगडऩे नहीं देंगे और इसकी तकदीर बदलकर ही रहेंगे। युवाओं का नेतृत्व कर रही कांग्रेस नेत्री वंदना बेन ने बताया कि युवाओं ने यह संकल्प किया है कि समाज के सभी वर्गों में दोबारा भाईचारा कायम करना प्राथमिकता रहेगी।
यहां हुई प्रतिमा की स्थापना
पनागर. डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर शनिवार को नगर के बस स्टैंड परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि सासंद राकेश सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विधिक, सामाजिक और राजनीतिज्ञ सुधारक थे। उन्हें भारतीय संविधान के पिता के रूप में भी जाना जाता है। छुआछूत और जाति प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए उनके प्रयास उल्लेखनीय हैं।
विधायक सुशील तिवारी ने डॉ. आंबेडकर के मूल आदर्शों को समझने और अध्ययन कर अपने जीवन में उतारने की बात कही। नपा अध्यक्ष रीना आनंद जैन कहा कि भारत को संविधान देने वाले बाबा साहेब ने दलितों की आवाज बनकर उनके हितों का संरक्षण किया और उन्हे उनके अधिकारों के लिए जागृत किया।
जयंती समारोह में अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, जिला ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष सर्वेष मिश्रा, आनंद जैन (मिंचू), पूर्व विधायक नरेन्द्र त्रिपाठी, अनिल गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष बरेला निशा तिवारी, अल्का गर्ग, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष संतोष सैनी, विमल जैन, अरविंद सैनी, गोवर्धन, खेटपाल, विजय बर्मन, च्रक्रेश मोदी, बंटी जैन, अलका गर्ग, रामनिवास गौतम, केशलाल रजक मौजूद थे। मुकेश चौधरी, उत्तम मिर्री ने किया।
मझौली- संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती शनिवार को मझौली चौधरी मोहल्ला मेें भाजपा पश्चिम मंडल मोर्चा ने धूमधाम से मनाई। डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित जयंती समारोह में मंडल अध्यक्ष भरत सिंह परिहार, नगर परिषद उपाध्यक्ष जितेन्द्र ताम्रकार, पार्षद मोहम्मद शकील ने संविधान निर्माता की मूर्ति पर माल्यार्पण व ज्योत प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर विनय असाटी, सुरेंद्र कोष्टा, सुनील गामा सोनकर,डॉ. सुभाष लाला सोनी, गणपत चौधरी, महेंद्र सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पाटन- संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह शनिवार को ठा. रणधीर सिंह की अध्यक्षता, डॉ. विष्णुदत्त त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य सरस्वती शिशु मंदिर पाटन में आयोजित किया गया। अतिथियों ने डॉ. आंबेडकर के जीवन वृत एवं त्याग की विवेचना करते हुए बताया कि उन्होंने सामाजिक कुरीतियों और सामाजिक एकता के लिए कार्य किया। दलित समाज को ऊपर उठाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में प्राचार्य शैलेन्द्र गोंटिया, प्रधानाचार्य हरिनारायण कुररिया, आचार्य परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज