scriptड्राइवरी करने वाला बना डी कंपनी के खास का ‘खास गुर्गा’ फैलाया करोड़ों का कारोबार | driver became the 'special gurga' of D Company satta king | Patrika News

ड्राइवरी करने वाला बना डी कंपनी के खास का ‘खास गुर्गा’ फैलाया करोड़ों का कारोबार

locationजबलपुरPublished: May 19, 2022 01:41:12 pm

Submitted by:

Lalit kostha

ड्राइवरी करने वाला बना डी कंपनी के खास का ‘खास गुर्गा’ फैलाया करोड़ों का कारोबार
 

Shot by gun

Shot dead

जबलपुर। दुबई में बैठकर कई देशों में क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सतीश सनपाल का खास गुर्गा फूटाताल निवासी आजम खान पहले ड्राइवरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल चन्ना से हुई। आजम ने राहुल का हाथ थामा और उसके साथ क्रिकेट सट्टे का धंधा सीखा। इसके बाद आजम ने सतीश से नजदीकियां बढ़ाईं और उसका खास गुर्गा बन गया। सतीष के आइडियल हिल्स स्थित घर के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के बाद पुलिस ने पूरी जांच आजम और अन्य गुर्गों की तरफ मोड़ दी है।

ड्राइवरी करते हुए पहले राहुल और फिर सतीश के सम्पर्क में आया
महंगी रिवॉल्वर रखता है सतीश का गुर्गा आजम, पहले चलाता था वाहन

जानकारी के अनुसार आजम के पास सट्टे का पैसा आने लगा तो उसने हथियार का लाइसेंस लिया। जोड़-तोड़ कर उसे लाइसेंस मिल गया। इसके बाद उसने उसी लाइसेंस पर एक रिवॉल्वर ली। जानकारों की मानें तो यह रिवॉल्वर विदेशी होने के साथ काफी महंगी है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि उसने एक लाइसेंस पर दो-दो हथियार लिए हैं। आजम हर वक्त रिवॉल्वर अपनी कमर में खोंसकर रखता था।

 

D Company satta king

लाइसेंस होगा रद्द, जुटा रहे जानकारी
आजम के खिलाफ मामला दर्ज होने और अब उसके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लाइसेंस की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि लाइसेंस कब, कैसे और किस आधार पर जारी किया गया। आला अधिकारियों ने हनुमानताल पुलिस से आजम के हथियार के लाइसेंस से सम्बंधित पूरी जानकारी तलब की है।

आजम ने सम्भाली पूरी चेन
सतीश के दुबई जाने के बाद आजम ने ही शहर में सतीश की ओर से बनाई गई बुकियों की पूरी चेन सम्भाल रखी थी। दिलीप खत्री ने सतीश के साथ दुबई जाने से इनकार कर दिया तो उसे लगा कि दिलीप का साथ छूट जाएगा। लेकिन, आजम ने दिलीप के साथ ही राहुल और शहर के अन्य बुकियों का सम्भाले रखा। सभी को सतीश के ऑनलाइन क्रिकेट की आइडी मुहैया कराना शुरू किया।

आजम के पास लाइसेंसी हथियार रखने की जानकारी मिली है। सम्बंधित थाने से जानकारी जुटाई जा रही है। यदि उसके पास लाइसेंसी हथियार होगा तो लाइसेंस रद्द कराया जाएगा। अन्य गुर्गों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
– संजय अग्रवाल, एएसपी, क्राइम ब्रांच

ट्रेंडिंग वीडियो