script

घोड़ी चढऩे से पहले ये दूल्हा झूल गया फांसी पर… बहुत दर्द इस कहानी में- वीडियो

locationजबलपुरPublished: May 16, 2019 04:59:14 pm

Submitted by:

Lalit kostha

घोड़ी चढऩे से पहले ये दूल्हा झूल गया फांसी पर… बहुत दर्द इस कहानी में- वीडियो

dulha ne kiya suicide, dulhan hui behal. see video

dulha ne kiya suicide, dulhan hui behal. see video

जबलपुर। उसे हल्दी लगाते हुए मां मांगलिक गीत गा रहीं थीं। बहनों ने नई साडिय़ां खरीदी हैं, गहनों की बात ही निराली थी। एक से बढकऱ एक दुल्हन के लिए नई साडिय़ां और गहने लिए गए थे। घर में बने पकवानों की खुशबू पड़ोसियों तक के घर में फैल रही थी। बाहर ढोल और धमाल पर भाई नाते रिश्तेदार खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। लेकिन….. अचानक ऐसा क्या हो गया कि हंसते मुस्कुराते चेहरों पर मातम दिखने लगा। आंसुओं का सैलाब आ गया। घर से लेकर आस पड़ोस तक हडक़ंप मच गया।
जिस बेटे के सिर रविवार को सेहरा बंधने वाला था, एक दिन पहले घर से उसकी अर्थी उठी तो परिजन का विलाप सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आयी। इंजीनियर बेटे के फंदा लगाकर आत्महत्या करने से माता-पिता और रिश्तेदार सदमे में हैं। लडक़ी के घर में भी कोहराम मचा हुआ है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
भोपाल में था निजी कम्पनी में इंजीनियर
ग्वारीघाट पुलिस ने बताया, पोलीपाथर निवासी बसंत प्रसाद नगाइच के बड़े बेटे नितिन (31) की रविवार को शादी थी। वह भोपाल में निजी कम्पनी में जॉब करता था। उसकी बारात कटंगी रोड निवासी दीक्षित परिवार के घर जानी थी। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां कर ली थीं।