scriptदुर्गा विसर्जन को जा रही थी और लड़कियां तलवार लेकर दौड़ पड़ीं फिर हुआ ये – देखें वीडियो | dussehra 2017 durga puja 2017 girls run away with sword in jabalpur | Patrika News

दुर्गा विसर्जन को जा रही थी और लड़कियां तलवार लेकर दौड़ पड़ीं फिर हुआ ये – देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Sep 30, 2017 04:00:02 pm

Submitted by:

Lalit kostha

चल समारोह की अगुवाई परंपरा अनुसार श्री गोविंद गंज रामलीला द्वारा की जाएगी

dussehra 2017, durga puja 2017, girls run away with sword in jabalpur, dussehra 2017, dussehra date, 2017 dussehra date, diwali, dussehra in 2017, durga puja 2017,  kolkata, durga puja kolkata, durga puja song, durga puja pandal

dussehra 2017, durga puja 2017, girls run away with sword in jabalpur, dussehra 2017, dussehra date, 2017 dussehra date, diwali, dussehra in 2017, durga puja 2017, kolkata, durga puja kolkata, durga puja song, durga puja pandal

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर का दशहरा चल समारोह अपनी एक भव्यता और सभ्यता के साथ आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह जहां क्षत्रिय समाज ने शस्त्र पूजन किया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया वहीं दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन का क्रम शुरू हुआ। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच माता रानी अपने दल बल के साथ नगर भ्रमण करते हुए जलाशयों की ओर बढ़ चली है। शहर का मुख्य चल समारोह तीन पत्ती चौक नगर निगम से शुरू होगा। शाम 6:30 बजे शुरू होने वाले इस चल समारोह की अगुवाई परंपरा अनुसार श्री गोविंद गंज रामलीला द्वारा की जाएगी। जिसमें श्री रामचंद्र भगवान की चलित झांकी सहित अन्य झांकियां जो सामाजिक धार्मिक संदेश देते हुए श्रद्धालुओं के बीच से होकर निकलेंगे। नगर सेठानियों की अगुवाई में नगर जेठानी के नेतृत्व में दुर्गा प्रतिमाएं हनुमानताल की ओर बढ़ेंगी। माता रानी के दर्शनों को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लोग अभी से शाम की तैयारियों में जुट गए हैं।


नुनहाई मैं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जैसे ही दुर्गा पंडाल से बाहर आई तभी 1 दर्जन से अधिक बालिकाएं लड़कियां हाथों में तलवार लिए बीच सड़क पर ना पड़े। दरअसल माता रानी के जयकारे लगाते हुए युवतियों को शक्ति का स्वरुप मानकर माता के शस्त्र प्रदान किए गए थे। वह चौराहे तक आए और माता की शक्ति का स्वरुप उन्होंने दिखाया। जिसने भी यह नजारा देखा वह देख के पहले तो दंग रह गया बाद में मौका समझकर उनके वीडियो बनाने लगे कुछ लोगों ने सेल्फी भी बच्चियों के साथ ली।


विशाल जन समुदाय
माता रानी के दर्शनों के लिए विशाल जन समुदाय सड़कों पर उतर आता है। पग-पग लोग बढ़ते हुए माता रानी के विविध रूपों के दर्शन कर उनसे सुख समृद्धि की कामना करते हैं। सुबह से समस्त देवी पंडालों की देवी प्रतिमाएं बाहर अपने रथ पर आएं। और श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजन कर विसर्जन के लिए तैयार किया गया। जिन प्रतिमाओं का रात को विसर्जन होना है वह क्रम वार हैं खड़े होने के लिए नगर निगम पहुंच चुकी हैं। यह क्रम देर शाम तक जारी रहेगा।
इस बार लगभग 17 से 18 प्रतिमाएं मुख्य चल समारोह में शामिल होंगी। प्रशासन द्वारा तैयारियां भी कर ली गई हैं। जगह-जगह बेरिकेट्स लगाकर रास्ते बंद कर दिए गए हैं ताकि चल समारोह में कोई व्यवधान पैदा ना हो। वही सुरक्षा की दृष्टि से भी फोर्स तैनात की गई है। क्योंकि मोहर्रम की आखिरी रात आज ही है और दशहरा भी साथ पढ़ रहा है इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों जब की सक्रियता पल पल बनी हुई है। शहर में हर तरफ उत्साह उमंग और उल्लास देखा जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो