scriptईदज्जुहा – सजदे में एक साथ झुके लाखों सिर, live video में देखें मस्जिदों के नजारे | eid mubarak, eid ul adha 2018 in india | Patrika News

ईदज्जुहा – सजदे में एक साथ झुके लाखों सिर, live video में देखें मस्जिदों के नजारे

locationजबलपुरPublished: Aug 22, 2018 10:42:42 am

Submitted by:

deepak deewan

ईदज्जुहा

eid mubarak, eid ul adha 2018 in india

eid mubarak, eid ul adha 2018 in india

जबलपुर. ईदज्जुहा का पर्व शहर में परंपरागत हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जा रहीं हैं। नगर निगम ने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में आवश्यक इंतजाम किए हैं। नमाज के कारण यातायात व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन किया गया है।

ईदज्जुहा की हुई तैयारियां
ईदज्जुहा पर्व पर नगर निगम ने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में तैयारियां देर रात तक पूरी कर ली ं। ईदगाह स्थलों के आसपास साफ.-सफ ाई, पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था की गई है। महापौर स्वाति गोडबोले व स्वास्थ्य प्रभारी मनप्रीत सिंह आनंद के निर्देश पर मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों में आवश्यक इंतजाम किए गए। नगर निगम आयुक्त चंद्रमौली शुक्ला ने ईदगाह स्थलों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कार्यपालन यंत्री जल, प्रकाश व स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती की गई है।

गढ़ा और सदर में सुबह दस बजे शुरु हुई नमाज
ईदुज्जुहा के मौके पर बुधवार सुबह 10.30 बजे रानीताल ईदगाह में ईदुज्जुहा की नमाज अता की जाएगी। वहीं गोहलपुर ईदगाह में सुबह नौ बजे तथा सदर और गढ़ा ईदगाहों में सुबह दस बजे ईदुज्जुहा की नमाज शुरु हुई। शिया मस्जिद फूटाताल में भी सुबह दस बजे नमाज शुरु हुई। इस दौरान कोई परेशानी न हो, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने ईदगाहों के पास ट्रैफिक डायवर्ट किया है। नमाजियों के लिए पार्किंग व्यवस्था की है।

कई मार्ग रहेंगे डायवर्ट
नमाज के कारण यातायात व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन किया गया है।
रानीताल ईदगाह- नमाज शुरू होने से अता होने तक रानीताल से यादव कॉलोनी, लेबर चौक, मेहता पेट्रोल पम्प एमआरफोर रोड से उखरी तिराहा आना-जाना।
मोमिन ईदगाह गोहलपुर- आधारताल से रद्दी चौकी घमापुर की ओर आने-जाने वाले दुपहिया वाहन छोडकऱ, शेष सभी वाहन शोभापुर फाटक, कांचघर, शीतलामाता होते हुए घमापुर चौक की ओर आ-जा सकेंगे।
ओमती- घंटाघर, तैय्यबअली चौक, छोटी ओमती, पेशकारी स्कूल, तुलाराम व करमचंद चौक।
कसाई मंडी मस्जिद – घमापुर चौक, रद्दीचौकी, सिंधी कैम्प।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो