scriptकार्तिक माह की एकादशी आज, इस मुहूर्त में करें भगवान का पूजन: पंचांग | ekadashi today vrat katha puja vidhi with muhurat panchang | Patrika News

कार्तिक माह की एकादशी आज, इस मुहूर्त में करें भगवान का पूजन: पंचांग

locationजबलपुरPublished: Oct 24, 2019 10:50:10 am

Submitted by:

Lalit kostha

कार्तिक माह की एकादशी आज, इस मुहूर्त में करें भगवान का पूजन: पंचांग

aaj ka panchang 13 october 2019

aaj ka panchang 13 october 2019

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: सफर तारीख 24, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : कार्तिक, पक्ष : कृष्ण
तिथि – नंदा तिथि एकादशी शाम 6.55 तक उपरंात भद्रा तिथि द्वादशी रहेगी। पवित्र कार्तिक मास भक्ति साधना के लिए अत्यंत शुुभ तथा मंगलकारी माना जाता है। कार्तिक स्नान, भगवान श्री राधामाधव की आराधना, कथा श्रवण, दान पुण्य अत्यंत सुख, धनधान्य तथा सौभाग्य वर्धक माना जाता है। धर्म तथा आध्यात्म के लिए विशेष शुभ मास पुण्यकारी है।
योग- दोपहर 12.5 तक शुक्ल उपरंात ब्रम्ह योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ सामान्य रहेंगे।
विशिष्ट योगर्- आज ग्रह गणना के आधार पर सभी प्रकार के कार्य शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे। व्यापारारंंभ हेतु शुभ है।
करण- सूर्योदय काल से बव उपरंात वालव तदनंंतर कौलव करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- उग्रक्रूरसंज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र मघा प्रात: 10.48 तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। मघा नक्षत्र में कूटनीतिक वार्ता, राजनीतिक चिंतन, कर्जनिपटारा, मित्र मिलन पत्र लेखन, शस्त्र निर्माण, अग्रिकार्य, विवादयुक्त कार्य, औषधि सेवन जैसे कार्य मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में नृत्यगान, शिल्प विद्या तथा लेखन से जुड़े कार्य शुभ रहेंगे।

 

lord vishnu

शुभ मुहूर्त- ंआज नामकरण, अन्नप्रासन, सेवारंभ, आवेदन पत्र लेखन, व्यापारारंभ, पौधरोपण, नृत्यकलारंभ, प्रसूति स्नान तथा अनाज भंडारण हेतु दिन शुभ तथा सुखद रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 6.00 से 7.30 शुभ दोपहर 10.30 से 3.00 चर, लाभ अमृत तथा रात्रि 6.00 से 9.00 चर तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : कार्तिक मास की रंभा एकादशी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। आज भगवान श्री हरि नारायण की आराधना परम कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक सूर्य प्रधान राशि सिंह राशि में संचरण करेगा।

 

ekadashi today vrat katha puja vidhi with muhurat panchang

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के तुला राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का चित्रा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 1.30.00 बजे से 3.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर मा,मी,मे,मू अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। मघा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि सिंह रहेगी। प्रात: 10.48 के उपरंात जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी तथा राशि सिंंह होगी। आज जन्मे बालक प्राय: सरल, शंात, बुद्धिमान, प्रक्रतिप्रेमी तथा पढऩे लिखने में अत्यंत निपुण होते हैं। विज्ञान अथवा स्वतंत्र व्यवसाय के कार्य में विशेष रुचि रखने वाले होते हंै।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो